*प्रेस नोट – थाना रोजा*
*जनपद शाहजहाँपुर*
*दिनांक – 21.06.2026*
*थाना रोजा पुलिस टीम द्वारा मोटर साइकिल चोरी की घटना का सफल अनावरण करते हुए 03 अभियुक्तों को किया गया गिरफ्तार ।*
श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय जनपद शाहजहाँपुर के निर्देशानुसार, अपर पुलिस अधीक्षक नगर महोदय के निर्देशन में, क्षेत्राधिकारी सदर के निकट पर्यवेक्षण में तथा थाना प्रभारी रोजा के कुशल नेतृत्व में चलाये जा रहे अभियान चिन्हित किये गये अपराधियों की गिरफ्तारी व तलाश वांछित/वारन्टी अपराधी व रोकथाम अवैध शराब/शस्त्र एवं चेकिंग संदिग्ध व्यक्ति/वाहन/गश्त के क्रम में थाना रोजा पुलिस टीम को बड़ी सफलता हासिल हुई ।
*संक्षिप्त विवरणः-*
दिनांक 17.06.2026 को थाना रोजा पर श्री आनन्द पुत्र रामसरन नि0ग्रा0 चकभिटारा थाना रोजा जनपद शाहजहाँपुर द्वारा एक तहरीर बावत वादी की मोटरसाइकिल दिनांक 21.11.2025 को अटसलिया ओवरब्रिज के पास स्थित परी नमकीन से चोरी होने के सम्बन्ध में दी गयी । प्राप्त तहरीर के आधार पर मु0अ0सं0 – 276/2026 धारा 303(2) बीएनएस बनाम अज्ञात पंजीकृत किया गया । अभियोग की विवेचना के क्रम में मुखबिर की सूचना के आधार पर ग्राम दियूरिया के पास से 1. मोईन पुत्र बिन्दे हसन 2. आशीष उर्फ मिथुन पुत्र रामपाल निवासीगण ग्राम दिउरिया थाना रोजा जनपद शाहजहाँपुर 3. रिजवान पुत्र साबिर नि0मो0 नई बस्ती थाना रामचन्द्र मिशन जनपद शाहजहाँपुर को आज दिनांक 21.06.2026 को समय 11.15 बजे नियमानुसार गिरफ्तार किया गया । बरामदगी के आधार पर अभियोग में धारा 317(2) बीएनएस की वृद्धि की गयी । गिरफ्तार अभियुक्तों के विरूद्ध अग्रिम विधिक कार्यवाही करते हुए माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है ।
*गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरणः-*
1. मोईन पुत्र बिन्दे हसन उम्र करीब 20 वर्ष नि0ग्रा0 दिउरिया थाना रोजा जनपद शाहजहाँपुर ।
2. आशीष उर्फ मिथुन पुत्र रामपाल उम्र करीब 20 वर्ष नि0ग्रा0 दिउरिया थाना रोजा जनपद शाहजहाँपुर ।
3. रिजवान पुत्र साबिर उम्र करीब 24 वर्ष नि0मो0 नई बस्ती थाना रामचन्द्र मिशन जनपद शाहजहाँपुर
जिला ब्यूरो चीफ प्रवीन यादव इंडिया एक्सप्रेस न्यूज़ शाहजहांपुर