जिपं की सत्ता विपक्ष की लड़ाई अब प्रशासनिक और कानूनी स्तर पर पहुँची।आरोप-प्रत्यारोप का हुआ आगाज।

जिपं की सत्ता विपक्ष की लड़ाई अब प्रशासनिक और कानूनी स्तर पर पहुँची।आरोप-प्रत्यारोप का हुआ आगाज।
विपक्षी सदस्यों ने जिला पंचायत अध्यक्ष पर लगाए भ्रष्टाचार के आरोप
– सत्ता मद में अवैध कार्य करने का आरोप
झूठी अफवाह फैलाकर लोगों को किया जा रहा गुमराह
जिपं सदस्यों की बजट की लड़ाई पुलिस प्रशासन तक पहुँची।एक से आंदोलन का ऐलान।
-पत्रकार वार्ता
बागेश्वर। पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष हरीश ऐठानी समेत विपक्षी सदस्यों ने जिला पंचायत पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाते हुए कहा है कि भाजपा सत्ता की हनक में जिला पंचायत को भ्रष्टाचार का अडडा बना चुकी है। उन्होंने कहा कि वे किसी भी कीमत में भ्रष्टाचार को पनपने नहीं देंगे। उन्होंने एसडीएम समेत कोतवाल के खिलाफ एक नवंबर से आंदोलन की चेतावनी दी।
पर्यटक आवास गृह में विपक्षी सदस्यों ने पत्रकार वार्ता की। इस दौरान पूर्व जिपं अध्यक्ष व वर्तमान में सदस्य हरीश ऐठानी ने कहा कि सत्ता की शह में जिपं अध्यक्ष द्वारा भ्रष्टाचार को बढ़ावा दिया जा रहा है। आगामी नगर पंचायत के चुनावों को देखते हुए गरूड़ के भकुनखोला गांव में विकास के नाम पर धन का दुरूपयोग किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सोलर लाइट लगाने के नाम पर भी भाजपा के सदस्य को फायदा पहुंचाने के लिए महंगी सोलर लाइटें खरीदी जा रही हैं। कहा कि पूर्व में हुई जांच में दोषी पाए जाने व प्रभारी मंत्री द्वारा जांच कराने के आदेश के बाद भी प्रशासन जिपं की जांच करके कार्रवाई नहीं कर पा रहा है। उन्होंने जिपं पर सोबन सिंह जीना परिसर में मनमानी का आरोप लगाया तथा कहा कि अपने चहेतों को लाभ पहुंचाने के लिए एक के बाद एक गलत कार्य किए जा रहे हैं।जिपं उपाध्यक्ष नवीन परिहार ने कहा कि गत दिवस हुई बैठक में जिपं अध्यक्ष द्वारा ईएमई और अन्य कर्मियों को बंधक बनाए जाने की सूचना पर एसडीएम बागेश्वर के आदेश पर कोतवाली पुलिस और कोतवाल द्वारा की गई अभद्रता पर अफसोस करते हुए इसे सत्ता की हनक में पद के दुरुपयोग करने का आरोप लगाया।वही सदन में किसी भी जिपं के अधिकारी कर्मी को बंधक बनाए जाने से इंकार किया।और अपनी बात मनाने के लिए ईएमई और अन्य कर्मियों से बंद कमरे में सदस्यों के साथ वार्ता चल रही थी।जबकि बंधक बनाने की बात को अफवाह बताया।वही पुलिस द्वारा मुकदमे की बात कहकर भय दिखाने को गलत बताया।कहा कि एक नवंबर से सदस्यों के साथ आंदोलन किया जाएगा। वही जिपं अध्यक्ष बसंती देव द्वारा पूर्व पालिकाध्यक्ष की तरह राजनीतिक षड्यंत्र के तहत हत्या की आशंका की साजिश की बात पर तंज कसते हुए, उन्हें वाई श्रेणी की सुरक्षा और मामले की उच्चस्तरीय जांच की मांग की।वही जिपं में चल रहे भृस्टाचार को छुपाने के लिए मनगढ़ंत आरोपों को निराधार बताया। पूर्व जिपं अध्यक्ष हरीश ऐठानी ने कहा कि शायद उन्हें याद नहीं है कि हत्या का शिकार हुए स्व रमेश जौहरी भाजपा के नेता थे तथा उनकी हत्या भी भाजपा नेता के पुत्र ने ही की थी। उन्होंने कहा कि विपक्षी सदस्य किसी भी कीमत में जिपं के भ्रष्टाचार को पनपने नहीं देंगे। इस दौरान जिपं उपाध्यक्ष नवीन परिहार समेत सदस्य वंदना ऐठानी, इंद्रा परिहार, रूपा कोरंगा, गोपा धपोला, सुरेश खेतवाल, रेखा देवी, रेखा देवी भी उपस्थित थे।
बागेश्वर से भावना मेहता की रिपोर्ट।

Related posts

Leave a Comment