अवैध गांजा के साथ युवक गिरफ्तार संबंधित धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर भेजा जेल

अवैध गांजा के साथ युवक गिरफ्तार संबंधित धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर भेजा जेल

रंजीत तिवारी

गोंडा पुलिस अधीक्षक आकाश तोमर ने अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ चलाये जा रहे अभियान में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी व बिक्री मे संलिप्त अभियुक्तों के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही करने के निर्देश जनपद के समस्त प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्षो को दिये थे।
उक्त निर्देश के अनुक्रम में दिनांक 27,10,2022 को थाना धानेपुर पुलिस द्वारा क्षेत्र भ्रमण के दौरान अभियुक्त रामकरन उर्फ बिहारी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 1 किलो 700 ग्राम अवैध गांजा बरामद किया गया। अभियुक्त के विरूद्ध थाना धानेपुर में एन0डी0पी0एस0 एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही की गयी।
गिरफ्तार अभियुक्त
01. रामकरन उर्फ बिहारी पुत्र भोला पत्थरकट्ट निवासी ग्राम रामचरन पुरवा मौजा पूरे तेन्दुआ थाना धानेपुर जनपद गोण्डा।
पंजीकृत अभियोग
01. मु0अ0सं0-265/22, धारा 8/20 एन0डी0पी0एस0 ऐक्ट थाना धानेपुर जनपद गोण्डा।
बरामदगी
01. 1.7 किलोग्राम अवैध गांजा।
गिरफ्तार कर्ता
उ0नि0 रुदल प्रसाद दूबे मय टीम।

Related posts

Leave a Comment