*लगातार बरसात के कारण लिया कई ग्रामसभाएं व सड़को ने नदी का रूप*

*लगातार बरसात के कारण लिया कई ग्रामसभाएं व सड़को ने नदी का रूप*

*ग्रामसभा सुजौली में अनेक ग्रामसभाएं व सड़को का है बुरा हाल*

*बाढ़ ने किसानो की करोड़ो की फसल किया बर्बाद*

संवाददाता सुमन राय

 

सुजौली, मिहींपुरवा
बहराइच! तहसील मोतीपुर अंतर्गत न्याय पंचायत कारीकोट के ग्रामसभा सुजौली मे ऐसी कई सड़के है जो लगभग दस वर्षो से इस तरह से है कि बरसात मे सड़के नदी का रूप ले लेती है और अन्य मौसम मे गड्ढे का। ऐसे मे ग्रामीणों को आने जाने मे काफी समस्याओ का सामना करना पड़ता है। और दो पहिया, चार पहिया वाहन उसमे फस जाते है जिससे आने जाने वाले लोगो को काफी परेशानी होती है। सबसे ज्यादा परेशानी रात में होती है। अंधेरे में सड़क साफ नजर नहीं आ पाता और वाहन चालकों को गिरने का डर बना रहता है।
उच्च प्राथमिक विद्यालय सुजौली व थाना सुजौली के मध्य से जाने वाली पी.डब्लू.डी की सड़क भी हो चुकी है गड्ढे मे तब्दील। वही पास मे ही प्राथमिक विद्यालय सुजौली है जहाँ रास्तो पर हल्की बरसात मे भी भर जाता है पानी जिससे स्कूली बच्चों को पानी मे होकर जाना पड़ता है जिससे उनके कपड़े गीले हो जाते है और काफी समस्याओ का सामना करना पड़ता है। इसकी शिकायत ग्रामीणों ने कई अधिकारियों से भी की है लेकिन प्रशासन कोई ध्यान नही दे रहा है। और ना ही पी.डब्लू.डी कोई कार्य करा रहा है वही सुजौली, चहलवा, बरखड़िया, जंगल गुलहरिया आदि ग्रामसभाओ मे बाढ़ का पानी भर गया है जिससे ग्रामवासियों को काफ़ी समस्याओ का सामना करना पड़ता है, और शासन – प्रशासन ध्यान नही दे रहे है।हर साल बाढ़ रोकने के लिए बंधा बनवाने का अश्वाशन दिया जाता है, किन्तु बाँध का निर्माण नही किया जाता है, जिसके कारण हर वर्ष पहले वर्ष की अपेक्षा बाढ़ अधिक प्रलय आती है। और किसनो की फसल डूबा ले जाती है।

Related posts

Leave a Comment