भारतीय किसान यूनियन तोमर ने मवाना थाने पर किया धरना प्रदर्शन

भारतीय किसान यूनियन तोमर ने मवाना थाने पर किया धरना प्रदर्शन

भारतीय किसान यूनियन तोमर के कार्यकर्ताओं ने मवाना पुलिस पर लगाया भ्रष्टाचार का आरोप

मवाना । बुधवार को भारतीय किसान यूनियन तोमर के युवा जिला अध्यक्ष सनी चौधरी के नेतृत्व में सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने मवाना थाने पर धरना प्रदर्शन कर हंगामा किया। युवा जिलाध्यक्ष सनी चौधरी ने बताया कि मवाना थाने की पुलिस बेलगाम हो चुकी है।जो किसानों व आम जन के साथ दुर्व्यवहार कर रही है ।किसानों की कोई सुनवाई नहीं हो रही है। मवाना पुलिस द्बारा किसानों पर फर्जी मुकदमे कायम किया जा रहा है । मवाना थाने में भ्रष्टाचार चरम सीमा पर है। उस पर रोक लगाई जाए। वही युवा जिलाध्यक्ष सनी चौधरी ने बताया कि यूनियन के पदाधिकारियों के साथ भी मवाना थाने पर बदतमीजी व अभद्र व्यवहार किया जाता है। उन्होंने बताया कि भारतीय किसान यूनियन तोमर से महिला मोर्चा से युवा जिला अध्यक्ष काजल शर्मा मंगलवार को मवाना थाने पर गई तो वहां पर तैनात उपनिरीक्षक भीम सिंह व महेंद्र कुमार और महिला कांस्टेबल नेहा ने उनके साथ बदतमीजी व अभ्रद व्यवहार किया।वही युवा जिला अध्यक्ष सनी चौधरी ने दोनों उपनिरीक्षक व महिला कांस्टेबल को लाइन हाजिर करने की मांग की। धरना स्थल पर भारतीय किसान यूनियन तोमर के पदाधिकारियों के बीच पहुंचे क्षेत्राधिकारी मवाना उदय प्रताप सिंह ने सभी समस्याओं का निस्तारण के लिए आश्वासन दिया। जिसके बाद धरना समाप्त किया गया।इस मौके पर मुख्य रूप से मंडल महासचिव नरेंद्र प्रधान, किसान मजदूर किसान संघ जिला अध्यक्ष दिनेश प्रधान,जिला प्रभारी सनोज प्रधान,जिला संगठन मंत्री अनंगपाल सिंह,युवा जिला उपाध्यक्ष गौरव चौधरी,युवा जिला अध्यक्ष महिला मोर्चा काजल शर्मा, युवा जिला प्रभारी इंतजार प्रधान, जिला महासचिव ज्ञानेंद्र चौधरी, जिला महासचिव मनोज गुर्जर ,जिला सचिव जय बहादुर सिंह, हस्तिनापुर नगर अध्यक्ष डॉक्टर ब्रजमोहन ,इंद्रजीत, जयंत, ऋषिपाल सिंह सैफपुर, अंकुर कुमार आदि सैकड़ों कार्यकर्ता और पदाधिकारी मौजूद रहे।

Related posts

Leave a Comment