बाराबंकी,

बाराबंकी,

 

 

रिपोर्ट–आतिफ खान, बाराबंकी

 

 

भक्तों ने भारी संख्या में 5 फेरों वाली परिक्रमा की पूरी, जैदपुर के श्री राम जानकी मंदिर में श्रद्धालुओं ने की परिक्रमा

 

 

 

जनपद बाराबंकी के कस्बा जैदपुर में स्थित श्री राम जानकी बालाजी महाराज संगत मंदिर में शनिवार को श्री राम जानकी परिक्रमा महोत्सव का आयोजन किया गया | श्री राम लीला धनुष यज्ञ मेला कमेटी के नेतृत्व में आयोजित इस महोत्सव में भारी संख्या में श्रद्धालुओं ने उत्साह और भक्ति के साथ श्री राम जानकी जी की पांच फेरों वाली परिक्रमा पूरी की | परिक्रमा में शामिल श्रद्धालु हाथों में भगवा ध्वजा लिए हुए थे | वे शंख, घंटा, घड़ियाल, ढोलक, मंजीरा और अन्य वाद्य यंत्रों के साथ ‘जय श्री राम’, ‘जय हनुमान’ और ‘जय बालाजी’ के जयकारे लगाते हुए आगे बढ़ रहे थे |मंदिर प्रांगण के बाहर लगभग 800 मीटर की परिधि में यह परिक्रमा निकाली गई | इसमें सैकड़ों की संख्या में महिलाओं, पुरुषों और बच्चों ने सक्रिय रूप से भाग लिया | परिक्रमा संपन्न होने के बाद मंदिर के पुजारी द्वारा श्रीराम जानकी जी की महापूजा और आरती की गई | इसके उपरांत सभी श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया | शांति और सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए जैदपुर पुलिस थाना प्रभारी संतोष कुमार सिंह के नेतृत्व में कड़े इंतजाम किए गए थे | एसएसआई सुरेश कुमार गुप्ता और कस्बा इंचार्ज विनय कुमार भी सुरक्षा दल में शामिल थे | परिक्रमा के दौरान वाहनों और पैदल राहगीरों के लिए रूट डायवर्जन किया गया, ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो | नगर पंचायत प्रशासन द्वारा परिक्रमा मार्ग पर साफ-सफाई और चूने का छिड़काव कराया गया | प्रसाद वितरण में अर्जुन कश्यप, गायत्री जायसवाल, मनोज गुप्ता, श्यामू सोनी, मनीष सोनी, धीरज जायसवाल, सूरज सोनी और सोनू कश्यप का विशेष सहयोग रहा |

 

 

रिपोर्ट–आतिफ खान, बाराबंकी

Related posts

Leave a Comment