बहराइच

बहराइच

एसएसबी द्वारा अमृत महोत्सव के उपलक्ष में आयोजित की गई तिरंगा यात्रा

 

59वीं वाहिनी एसएसबी नानपारा द्वारा आजादी के अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य में हर घर तिरंगा के तहत आयोजित तिरंगा दौड़ का मुर्तिहा में किया गया भव्य स्वागत

 

* रिपोर्ट* सुमन राय

*मिहीपुरवा बहराइच*

 

मोतीपुर-बहराइच। बुधवार को 59वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल नानपारा ने आजादी के अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य में हर घर तिरंगा के तहत आयोजित तिरंगा दौड़ 70वी वाहिनी के कार्यक्षेत्र से होकर 59 वी वाहिनी के कार्यक्षेत्र गुर्तिहा में प्रवेश किया। इस दौरान स्वर्णजीत शर्मा कमांडेंट 59वी ने उनका भव्य स्वागत किया। तदोपरांत कमांडेंट 59वी वाहिनी, सीमावर्ती क्षेत्र के ग्रामीण व छात्र छात्राओं के उपस्थिति में 70वी वाहिनी के उप कमांडेंट सचिन कुमार ने 59वी वाहिनी के उप कमांडेंट वैभव को राष्ट्रीय ध्वज सौपा। इसके बाद कमांडेंट 59वी वाहिनी स.सी.ब. नानपारा ने हरी झंडी दिखाकर तिरंगा दौड़ को आगे के लिए रवाना किया। इस दौड़ में स.सी.ब. बलकर्मियों सहित सीमावर्ती क्षेत्र के सैकड़ो महिला पुरुष व स्कूल की छात्र छात्राओं ने भाग लिया। स्वर्णजीत शर्मा कमांडेंट 59 वीं वाहिनी स.सी.ब. नानपारा ने बताया कि आजादी का अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य में हर घर तिरंगा के तहत आयोजित यह तिरंगा दौड़ दिनांक 1 अगस्त से तृतीय वाहिनी के चंदनपुर सीमा चौकी से आरंभ होकर 14 अगस्त को सोनौली सीमा चौकी 22वीं वाहिनी जनपद महाराजगंज में संपन्न होगी। यह दौड़ सीमावर्ती क्षेत्रो से होते हुए तिरंगा के महत्व व ध्वज संहिता के प्रति जागरूकता और देशभक्ति की अलख जगाते हुए आगे बढ़ेगी। तिरंगा दौड़ 59वी वाहिनी के कार्यक्षेत्र से 3 अगस्त को मुर्तिहा चौक से शुभारंभ होकर सीमावर्ती क्षेत्रो से होते हुए दिन का पहला पड़ाव बलाईगाँव में करेगी। उसके बाद दिनांक 4 अगस्त को बलाईगाँव से सुबह दौड़ सीमावर्ती क्षेत्रो से होते अपना दूसरा पड़ाव मंडाला सीमाचौकी में करेगी। तदोपरांत दिनांक 5 अगस्त को 42वी वाहिनी स.सी.ब. के सीमा चौकी कोडिया के कार्यक्षेत्र में प्रवेश करेगी। इस कार्यक्रम में वैभव, उप कमांडेंट अशोक कुंडू, सहायक कमांडेंट रमेश चंदर, निरीक्षक मदन लाल, निरीक्षक जी सोलेमन, निरीक्षक सुग्रीव प्रसाद, निरीक्षक प्रदीप घोष, निरीक्षक ज्ञान चंद, श्रीप्रसाद ग्राम प्रधान मुर्तिहा, बलवंत सिंह प्रधानाचार्य माध्यमिक विद्यालय सलारपुर, और मिहींपुरवा तहसील के यूनिक मांटेसरी स्कूल छात्र-छात्राएं बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया सीमावर्ती क्षेत्र के ग्रामीण, छात्र, मीडिया कर्मी व वाहिनी के अन्य बलकर्मिक उपस्थित रहे।

Related posts

Leave a Comment