कतर्नियाघाट हुई वीरान,बीते कई सप्ताह से नही मिल रहे पर्यटक, जिप्सी चालको व गाइडों की रोजी रोटी पर आर्थिक संकट*

*कतर्नियाघाट हुई वीरान,बीते कई सप्ताह से नही मिल रहे पर्यटक, जिप्सी चालको व गाइडों की रोजी रोटी पर आर्थिक संकट*

 

पर्यटको से गुलजार रहने वाली कतर्नियाघाट हुई वीरान,बीते कई सप्ताह से नही मिल रहे पर्यटक, जिप्सी चालको व गाइडों की रोजी रोटी पर आर्थिक संकट –

 

*संवाददाता अजयगुप्ता की रिपोर्ट*

 

मिहींपुरवा,बहराइच- मोतीपुर तहसील क्षेत्र अंतर्गत स्थित कतर्नियाघाट वन्य जीव विहार मे हमेशा ही पर्यटको का ताँता लगा रहता था। जंगल सफारी व बोटिंग के लिए लोगो को घंटों इन्तजार करना पड़ता था। मगर पिछ्ले कुछ सप्ताह से आलम यह है की कतर्नियाघाट मे पर्यटक बिल्कुल नही आ रहे है।

जानकारी के अनुसार इस समय अत्य अधिक गर्मी पड़ने के कारण पर्यटको का आना बहुत ही कम हो गया है। वैसे इस समय तो पर्यटको का आना ना के बराबर हो गया है।

पर्यटको के न आने की वजह से जिप्सी चालको सहित गाइडों की रोजी रोटी पर आर्थिक संकट मंडराने लगा है। जिप्सी चालक प्रतिदिन पर्यटको के आने का बांट जोहते रहते है। मगर पर्यटक न पहुंचने से उन्हे निराशा हाथ लग रही है।

 

वही वन निगम के ब्यवस्थापक डेविड सिंह ने बताया कि पिछ्ले कई सप्ताह से पर्यटक ना के बराबर है। जिप्सी चालक व बोट पूरे दिन पर्यटको के इन्तजार मे खड़ी रहती है। मगर पर्यटक बिल्कुल नही आ रहे है। जिस कारण से यहाँ के सभी प्रकार के व्यापार जो पर्यटको के ऊपर निर्भर थे वे काफी परेशान रह रहे है यही कारण है यह पर्यटक स्थल विरान सा लगने लगा है।

Related posts

Leave a Comment