लखीमपुर खीरी।
बाबा नीम करोली के जन्मदिन के पावन अवसर पर समाजसेवी विजय कश्यप ने मानवता की मिसाल पेश की। इस मौके पर वे वृद्ध आश्रम पहुंचे, जहां उन्होंने बुजुर्गों से मुलाकात कर उनका हालचाल जाना और सभी को ससम्मान भोजन कराया।
समाजसेवी विजय कश्यप ने कहा कि बाबा नीम करोली का जीवन सेवा, करुणा और प्रेम का संदेश देता है, और उनके जन्मदिन पर जरूरतमंदों की सेवा कर आत्मिक संतोष मिलता है। वृद्ध आश्रम में मौजूद बुजुर्गों ने इस पहल के लिए आभार जताया।
इस सेवा कार्य से लखीमपुर खीरी में सामाजिक सरोकार और संवेदनशीलता का संदेश गया।