लखनऊ:
तिरुवनंतपुरम से गोरखपुर जा रही ट्रेन नंबर 2512 राप्तीसागर एक्सप्रेस में
बम होने की अफवाह से ट्रेन में सवार यात्रियों में हड़कप मच गया ।
दोपहर में ऐशबाग रेलवे स्टेशन पर ट्रेन को प्लेटफार्म नंबर एक पर रोक कर आरपीएफ और जीआरपी एवं संबंधित सुरक्षा एजेंसियों, डॉग स्क्वायड सहित जांच शुरू कर दी। लगभग एक घंटे की जांच में जब ट्रेन में कुछ नहीं मिला तो उसे गोरखपुर के लिए रवाना कर दिया गया।
पूछताछ में ज्ञात हुआ कि सैनी जैकी उम्र 26 वर्ष पुत्र सोवनाथ, निवासी विमलवाड़ा, थाना बेमू पुलवाड़ा, जनपद रजाना, राज्य तेलंगाना को ट्रेन में बैठने के लिए स्थान नहीं मिल रहा था। इसी कारण उसने ट्रेन में बम होने की झूठी सूचना फैला दी, जिससे यात्रियों के बीच अफरा-तफरी का माहौल उत्पन्न हो गया।
उक्त व्यक्ति को जीआरपी पुलिस द्वारा हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है तथा उसके विरुद्ध विधिक कार्रवाई की जा रही है।
इण्डिया एक्स्प्रेस न्यूज से संजय सक्सेना की खास रिपोर्ट