राजधानी लखनऊ में आज सुबह अचानक मौसम बदल गया और तेज आंधी-तूफान के साथ मूसलाधार बारिश ने शहर व नगर निगम जोन दो की सफाई व्यवस्था की पोल खोल दी बारिश होने से जोन दो के कई इलाकों में जलभराव की समस्या पैदा कर दी है। जलभराव का कारण क्षेत्र में सफाई व्यवस्था न होना व नालों में कूड़ा एकत्र होना
राजाजीपुरम मीना ब्रेकरी से राम जानकी जाने वाली सड़क पर जलभराव से लोगों को बड़ी परेशानी उठानी पड़ी
वही भवानीगंज वार्ड क्षेत्र भण्डारी आटा चक्की वाली गली भर में जलभराव होने से लोग घरों में कैंद रहे
वार्ड पार्षद पति सन्तोष राय ने बताया कि भण्डारी आटा चक्की वाली गली का नगर निगम के अधिकारियों द्वारा निरीक्षण करने के बाद एस्टीमेट बन गया है बजट आते ही नाला से गन्दे पानी की निकासी हो जायेगी
उधर बिल्लौचपुरा क्षेत्र में जगह जगह गन्दगी व कूड़े के ढेर से जहाँ जलभराव हो गया वही गन्दगी के कारण क्षेत्रीय लोगों का आना जाना दुश्वार है।
इण्डिया एक्स्प्रेस न्यूज टीम की खास रिपोर्ट