बजाज चीनी मिल के सुपरवाइजर ने की आत्महत्या, सुसाइड नोट में मिल अधिकारियों पर लगाए गंभीर आरोप
बंडा, शाहजहाँपुर। जनपद के थाना बंडा क्षेत्र के गांव भौरखेड़ा जिगनिया में एक युवक द्वारा संदिग्ध परिस्थितियों में आत्महत्या करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। मृतक की पहचान मनोज कुमार गंगवार (45)के रूप में हुई है, जो मकसूदापुर स्थित बजाज चीनी मिल में गन्ना विभाग में ‘0.2 ऑपरेटिंग ग्रेड’ पर कार्यरत था । घटनास्थल से पुलिस को एक सुसाइड नोट बरामद हुआ है, जिसमें मृतक मनोज ने मिल के उच्च अधिकारियों पर मानसिक उत्पीड़न का सीधा आरोप लगाया है। उसने अपने पीएफ और बीमा का पैसा परिवार को दिलाने की मांग की है ताकि उनके बच्चों का गुजारा हो सके। पत्र में मोबाइल में रिकॉर्डिंग होने का भी जिक्र किया गया है।
जिला ब्यूरो चीफ प्रवीन यादव इंडिया एक्सप्रेस न्यूज़ शाहजहांपुर