*रक्षाबंधन पर्व पर पत्रकार को थाना प्रभारी ने दिया पेन, सत्य और निर्भीक पत्रकारिता की दी प्रेरणा*
राजबहोर यादव
कुसमी, सीधी। रक्षाबंधन पर्व के अवसर पर कुसमी थाना प्रभारी अरुणा द्विवेदी ने पत्रकार अमित श्रीवास्तव को पेन भेंट कर सम्मानित किया। इस अवसर पर थाना प्रभारी ने पत्रकारिता के माध्यम से क्षेत्र की समस्याओं, जनहित के मुद्दों एवं सामाजिक गतिविधियों को सत्य, सटीक और निर्भीक तरीके से जनता तक पहुंचाने की प्रेरणा दी।
थाना प्रभारी अरुणा द्विवेदी ने कहा कि पत्रकार समाज का एक महत्वपूर्ण स्तंभ होता है और उसकी लेखनी से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की शक्ति होती है। उन्होंने उम्मीद जताई कि पत्रकार अमित श्रीवास्तव अपनी कलम के माध्यम से क्षेत्र की वास्तविक समस्याओं और जनहित से जुड़े विषयों को निष्पक्ष एवं जिम्मेदारी के साथ निरंतर उजागर करते रहेंगे।
रक्षाबंधन के पावन पर्व पर पेन भेंट किए जाने को पत्रकार अमित श्रीवास्तव ने सम्मान एवं जिम्मेदारी का प्रतीक बताया। उन्होंने कहा कि यह प्रेरणा उन्हें आगे भी सत्य, सटीक और निर्भीक पत्रकारिता करने तथा क्षेत्र की आवाज को प्रमुखता से उठाने के लिए प्रेरित करती रहेगी।