बुलन्दशहर,
ब्यूरो–अकरम उस्मान, बुलन्दशहर
स्लग–फायरिंग कांड में वांछित आरोपी को मुठभेड़ में हुआ गिरफ्तार, आरोपी को जेल भेजने में जुटी पुलिस
जनपद बुलन्दशहर में देर रात्रि फायरिंग की घटना में वांछित बदमाश के साथ थाना खुर्जा नगर पुलिस की हुई मुठभेड़ | बताते चले कि जनपद में तलाश वांछित अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे लंगड़ा अभियान के तहत रात्रि चेकिंग के दौरान थाना खुर्जा नगर पुलिस सिकरी मोड़ पर संदिग्ध वाहन व्यक्तियों की चैकिंग में मामूर थी तभी एक संदिग्ध बाइक पर सवार 1 व्यक्ति आता हुआ दिखायी दिया, जिसको पुलिस टीम द्वारा रोकने का प्रयास किया गया, नहीं रुका तथा बाइक को तेजी से मोड़कर भागने लगा, पुलिस टीम द्वारा बदमाशों का पीछा कर घेराबंदी की गयी तो अपने आपको पुलिस से घिरता देख बदमाश द्वारा पुलिस टीम पर जान से मारने की नियत से फायरिंग की गयी, पुलिस टीम द्वारा की गयी आत्मरक्षार्थ जवाबी फायरिंग में बदमाश गोली लगने से घायल हो गया गिरफ्तार किए गए बदमाश के पैर में लगी गोली, जिसको घायलावस्था में गिरफ्तार किया गया | जिसके बाद पुलिस ने घायल बदमाश को गिरफ्तार कर लिया गया | गिरफ्तार किए गए बदमाश की पहचान मनोज उर्फ भव्वल पुत्र गम्मन निवासी ग्राम सुल्तानपुर थाना खुर्जा नगर जनपद बुलन्दशहर के रूप में हुई हैं | जिसके बाद पुलिस मुठभेड़ में घायल हुए बदमाश को उपचार हेतु सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र खुर्जा में भर्ती कराया गया है | वही गिरफ्तार किए गए वांछित आरोपी मनोज एक शातिर किस्म का अपराधी है, गिरफ्तार आरोपी द्वारा विगत 30 मई को थाना खुर्जा नगर क्षेत्रान्तर्गत मूला नामक व्यक्ति के घर पर फायरिंग की घटना कारित की गई थी, जिसके संबंध में थाना खुर्जा नगर पर मुकदमा पंजीकृत है | इसके अतिरिक्त आरोपी थाना खुर्जा नगर पर पंजीकृत मुकदमों में भी वांछित चल रहा था | आरोपी की गिरफ्तारी को लेकर पुलिस द्वारा निरंतर प्रयास किए जा रहे थे | पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार किए गए आरोपी मनोज के विरुद्ध पूर्व में भी लगभग 10 मुकदमे दर्ज हैं, जिनमें एक मुकदमा गैंगस्टर अधिनियम के अंतर्गत भी दर्ज है | पुलिस ने गिरफ्तार आरोपी के कब्जे से अवैध असलहा, कारतूस, व बाइक बरामद की गई हैं | आरोपी को गिरफ्तार कर उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर आगे की कानूनी कार्यवाही में जुट गई हैं अन्य वैधानिक कार्यवाही प्रचलित हैं |
ब्यूरो–अकरम उस्मान, बुलन्दशहर