* इस वक्त की बड़ी खबर आ रही है जनपद पीलीभीत से आबकारी विभाग द्वारा की गई ताबड़तोड़ छापेमारी
* दो अभियुक्त को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया
*
आयुक्त महोदय उत्तर प्रदेश के आदेश के क्रम में जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक पीलीभीत एवं उप आबकारी आयुक्त बरेली प्रभार बरेली के निर्देशन एवं जिला आबकारी अधिकारी के नेतृत्व में अवैध शराब के निर्माण एवं बिक्री के विरुद्ध चलाए जा रहे प्रवर्तन अभियान अंर्तगत आज दिनांक 11/06/2026 को आबकारी निरीक्षक क्षेत्र 1, क्षेत्र 4 मय आबकारी स्टॉफ व थाना न्यूरिया की संयुक्त टीम द्वारा न्यूरिया क्षेत्र अंतर्गत गुप्ता कॉलोनी के संदिग्ध स्थलों पर दबिश दी गई । दबिश में लगभग 46.5 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद की व लगभग 150kg लहन बरामद कर मौके पर ही नष्ट की गई तथा कच्ची शराब बनाने के समस्त उपकरण व 02 चढ़ी भट्टी बरामद करते हुए आबकारी अधिनियम की धारा 60 (2) अंतर्गत 01 अभियोग पंजीकृत करते हुए 02 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया।आबकारी निरीक्षक आसुतोष तिवारी आबकारी निरीक्षक मनीश कुमार प्रधान आबकारी सिपाही देवदत यादव फतेहसिह आबकारी सिपाही बीरेन्द्र कुमार यादव महेश कुमार यादव अनिल कुमार सुदेश त्यागी और थाना न्यूरिया पुलिस के सहयोग से छापेमारी की गई
कार्रवाई के दौरान 2 अभियुक्त को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया
जिला आबकारी अधिकारी के नेतृत्व में अवैध शराब के निर्माण व बिक्री के खिलाफ विशेष प्रवर्तन अभियान लगातार जारी है।