बाराबंकी,
रिपोर्टर–मोहम्मद इबरान, बाराबंकी
स्लग–पति की सिर कूचकर हत्याः कुरथरा गांव में ताबड़तोड़ कई वार किये, घर की चौखट पर मिला शव
स्लग–पति की सिर कूचकर हत्याः कुरथरा गांव में ताबड़तोड़ कई वार किये, घर की चौखट पर मिला शव
बाराबंकी के मसौली थाना क्षेत्र के कुरथरा में पत्नी ने पति की सिर कूचकर हत्या कर दी। बुधवार सुबह करीब 12 बजे घर की चखट पर शव देख लोगों की भीड़ मौके पर जमा हो गई। पड़ोसियों ने बताया कि पिछले कुछ दिनों से परिवार के सदस्यों में कहसुनी हुई थी। कुछ दिनों में विवाद इतना बढ़ गया कि पत्नी और बेटे ने मिलकर युवक को मौत के घाट उतार दिया शव के पास से लकड़ी का बेट बरामद हुआ है। जिससे वारदात को अंजाम दिया गया। मृतक का शव घर के दरवाजे के पास लहूलुहान हालत में पड़ा मिला। जिसकी सूचना पर भीड़ जमा हो गई फिलहाल स्थानीय पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर मौजूद है। टीम घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटा रही है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि प्रथम दृष्टया मामला पारिवारिक विवाद का लग रहा है। हालांकि हत्या के पीछे की मुख्य कड़ी को समझने के लिए जांच की जा रही है मृतक की पहचान मोहित वर्मा पुत्र रामकुमार वर्मा के रूप में हुई है। उसकी शादी लगभग 15 वर्ष पहले हुई थी। उनके परिवार में पत्नी के अलावा बेटा गोलू वर्मा (12) और बेटी वैष्णवी (4) है। पड़ोसियों ने बताया कि मोहित का परिवार लंबे समय से गृह कलह से जूझ रहा था। विवाद इतना गहरा चुका था कि घर के भीतर अक्सर चीख-पुकार सुनाई देती थी स्थानीय लोगों ने बताया कि बीती पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। घर के भीतर हुए विवाद के दौरान पत्नी ने मिलकर मोहित पर लकड़ी के बेट से ताबड़तोड़ वार किए। सिर पर गंभीर चोट लगने के कारण मोहित की मौके पर ही मौत हो गई और उनका शव घर के दरवाजे पर खून से लथपथ मिला मोहित के पिता बजरंग वर्मा पिछले एक महीने से घर पर नहीं थे। वे अपनी बेटी के घर रहने गए हुए थे। पिता एक महीने बाद आज ही के दिन अपने घर वापस लौटे थे। उम्मीद थी कि परिवार के साथ समय बीतेगा, लेकिन घर कदम रखते ही उन्हें मोहित की लाश मिली। बुजुर्ग पिता सदमे में हैं | पुलिस पूछताछ में आरोपी पत्नी ने बताया कि उसने यह कदम सेल्फ डिफेंस में उठाया है। पत्नी का आरोप है कि मोहित अक्सर उनके साथ मारपीट और प्रताड़ना करता था। पत्नी ने कहा कि रात में कहासुनी हुई। बात जान पर बन आई थी। जिसके बाद उसे मार दिया। हालांकि, पुलिस मामले में असल वजह तलाश रही है हत्या की खबर के बीच गांव में तनाव का माहौल है। क्षेत्राधिकारी रामनगर, गरिमा पंत अपनी टीम के साथ घटनास्थल पर मौजूद हैं। उन्होंने बारीकी से घटनास्थल का निरीक्षण किया | सीओ गरिमा पंत ने बताया मृतक की पहचान मोहित वर्मा के रूप में हुई है। शव के पास से आला-कत्ल (क्रिकेट बैट) बरामद कर लिया गया है। पत्नी ने मारपीट से बचने के लिए आत्मरक्षा की बात कही है, जिसकी पुष्टि जांच और साक्ष्यों के आधार पर की जाएगी। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है |
रिपोर्टर–मोहम्मद इबरान, बाराबंकी