नेपाल बॉर्डर पर स्मैक तस्करी का पर्दाफाश, 27 ग्राम स्मैक के साथ युवक गिरफ्तार
ब्यूरो रिपोर्ट: फरियाद अली
उ प्र बहराइच। जनपद बहराइच के थाना मोतीपुर क्षेत्र में पुलिस ने मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए 27 ग्राम स्मैक व एक टीवीएस राइडर मोटरसाइकिल के साथ एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। दिनांक 08 अप्रैल 2026 को भारत-नेपाल बॉर्डर स्थित ग्राम बलईगांव के पास सघन चेकिंग के दौरान पुलिस टीम ने संदिग्ध युवक को रोका, तलाशी लेने पर उसके कब्जे से स्मैक बरामद हुई। पकड़े गए अभियुक्त की पहचान सोनू पाल पुत्र गेंदा राम पाल निवासी ग्राम नहकटिया, थाना कोतवाली देहात, जनपद बहराइच (उम्र 20 वर्ष) के रूप में हुई है। पुलिस ने अभियुक्त के खिलाफ मु0अ0सं0 125/26 धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक बहराइच के निर्देश, अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) दुर्गा प्रसाद तिवारी व क्षेत्राधिकारी मिहीपुरवा प्रद्युम्न सिंह के निर्देशन तथा थानाध्यक्ष आनन्द कुमार चौरसिया के नेतृत्व में गठित टीम द्वारा की गई। पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में हड़कंप मच गया है और नशा तस्करों में भय का माहौल है।