बाँसवाड़ा, राजस्थान
रिपोर्ट–धर्मेन्द्र कुमार सोनी, बाँसवाड़ा, राजस्थान
स्लग–मोहकमपुरा विद्या निकेतन में कठपुतली व नुक्कड़ नाटक का आयोजन, पर्यावरण की दी गई जानकारी
अगली खबर राजस्थान के जनपद बाँसवाड़ा से जहाँ कस्बा कुशलगढ़ के उप खंड क्षेत्र के खेड़ा धरती घाटा क्षेत्र के मोहकमपुरा में वन विभाग द्वारा पंच गौरव बाँसवाड़ा के तत्वाधान में एक जिला एक वनस्पति प्रजाति सागवान संरक्षण एवं महत्व पर गीत नुक्कड़ नाटक कट पुतली के नाटक का विद्या निकेतन स्कूल मोहकमपुरा में सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया गया | जिसका आयोजन उपवन संरक्षक बाँसवाड़ा द्वारा किया गया | वहीं दादू पर्यावरण संस्थान के सहयोग से कार्यक्रम का आयोजन किया गया | जिसमें विद्या निकेतन स्कूल के भैया महीनों आचार्यों दीदीयो व वन नाका मोहकमपुरा के वन पाल पारसिंग डीडोड सहित आस पास के लोगों ने इस सांस्कृतिक कार्यक्रम में बढ़–चढ़ कर भाग लिया |
रिपोर्ट–धर्मेन्द्र कुमार सोनी, बाँसवाड़ा, राजस्थान