बदायूँ,
रिपोर्ट–एहतिशाम, बदायूँ
स्लग–बाइक सवार अज्ञात बदमाशों ने सैलून संचालक पर की जानलेवा हमला। पुलिस जुटी जाँच में
उत्तर प्रदेश के जनपद बदायूँ के थाना उघैती के क्षेत्रान्तर्गत ग्राम ईख खेड़ा स्थित बाइक सवार 3 नकाबपोश बदमाशों ने दिन दिहाड़े सैलून संचालक को मारी गोली | जिससे सैलून संचालक गंभीर रूप से घायल हो गया | वही घायल सैलून संचालक के सिर पर गोली लगने से वह घायल हो गया | जिसके बाद घटना को अंजाम देकर बाइक सवार नकाबपोश बदमाश मौक़े से फ़रार हो गए | वहीं दिन दिहाड़े हुई इस घटना से क्षेत्र में दहशत का माहौल बना हुआ हैं | वहीं घटना के बाद स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का लिया जायजा | जबकि पुलिस ने गंभीर रूप से घायल सैलून संचालक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रूदायन के लिए भेजा | जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद घायल को जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया हैं | मिली जानकारी के अनुसार गोली सिर में लगने से समीर की हालत गंभीर बनी हुई है | उसकी डॉक्टर निगरानी और उपचार कर रहे हैं, दिन दहाड़े हुई वारदात से क्षेत्र में दहशत फैल गई है | सूचना मिलते ही एसएसपी अंकिता शर्मा भी मौक़े पर घटनास्थल पर पहुंची कर निरीक्षण किया | पूरा मामला उघैती थाना क्षेत्र के अन्तर्गत ईख खेड़ा का बताया जा रहा हैं | फिलहाल पुलिस मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच में जुट गई हैं | एसएसपी अंकिता शर्मा ने कहाँ कि घटनास्थल की जानकारी ली गई हैं तथा घटना के शीघ्र अनावरण हेतु संबंधित को आवश्यक निर्देश दिये गये | इस घटना को लेकर टीम गठित कर दी गई हैं | फिलहाल मौक़े पर शांति व्यवस्था कायम हैं |
रिपोर्ट–एहतिशाम, बदायूँ