बदायूँ,
रिपोर्ट–एहतिशाम, बदायूँ
स्लग–खनन अधिकारी की भू–माफियाओं के खिलाफ सख़्त कार्यवाही, JCB सहित 3 ट्रैक्टर ट्रॉली की बरामद
अगली ख़बर हैं उत्तर प्रदेश के जनपद बदायूँ से जहाँ जनपद के क्षेत्रांतर्गत कादर चौक में भू–माफियाओं द्वारा हो रहें अवैध खनन पर आज जिला खनन अधिकारी गुलशन कुमार ने सख़्त कार्यवाही करते हुए छापेमारी की | इस दौरान जिला खनन अधिकारी गुलशन कुमार ने कार्यवाही के करते हुए जेसीबी सहित 3 ट्रैक्टर ट्रॉली भी जब्त किए गए | आपको बताते चले कि जनपद में भू–माफियाओं द्वारा दिनदहाड़े बिना अनुमति के धड़ल्ले से अवैध खनन चल रहा था | जिसको लेकर आज जिला खनन अधिकारी गुलशन कुमार के नेतृत्व में कार्यवाही की गई हैं | वहीं खनन अधिकारी द्वारा की गई छापेमारी की कार्यवाही से क्षेत्र में भू–माफियाओं में हड़कंप मच गया | वहीं खनन अधिकारी ने बताया कि इस कार्यवाही में दौरान उन्होंने 1 जेसीबी मशीन सहित 3 ट्रैक्टर-ट्रॉली को मौके से बरामद किया गया | जबकि टीम ने भू–माफियाओं द्वारा किए जा रहें अवैध खनन करने वालो को बिना अनुमति के दिनदहाड़े खनन करते हुए पकड़ा हैं | जबकि विभाग ने मामले में संबंधित लोगों के खिलाफ कानूनी कार्यवाही शुरू कर दी है | आज खनन विभाग को कादर चौक क्षेत्र में भू–माफियाओं द्वारा अवैध खनन करने की सूचना मिली थी | जिस पर खनन अधिकारी गुलशन कुमार तत्काल मौके पर पहुँचे और उन्होंने वहाँ पर जेसीबी मशीन सहित 3 ट्रैक्टर ट्रॉली बरामद किए | खाना अधिकारी ने कहाँ कि इतनी कार्यवाही होने के बाद भी भू–माफियाओं के हौसले बुलंद होने के साथ ही साथ अवैध खनन बंद करने का नाम नहीं लें रहे है हैं | जबकि रात दिन ट्रैक्टर ट्राली रोड पर ओवर लोड लेकर निकलते है जिसके कारण कई बार हादसा होने से बचा है | इस कार्यवाही के बाद भी अगर भू–माफियाओं अवैध खनन करने से नहीं मान रहें तो फिर इनके खिलाफ़ कड़ी कार्यवाही की जाएगी |
रिपोर्ट–एहतिशाम, बदायूँ