बाँसवाड़ा, राजस्थान
रिपोर्ट–धर्मेन्द्र कुमार सोनी, बाँसवाड़ा, राजस्थान
स्लग–राजस्थान प्रदेश महिला कांग्रेस की प्रथम कार्यकारिणी की संयुक्त बैठक हुई सम्पन्न,
राजस्थान की राजधानी जयपुर में स्थित प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में राजस्थान प्रदेश महिला कांग्रेस द्वारा प्रदेश पदाधिकारियों एवं जिला अध्यक्षों की संयुक्त बैठक का आयोजन किया गया | बैठक में संगठनात्मक मजबूती के साथ-साथ प्रदेश की ज्वलंत जनसमस्याओं पर गंभीर चर्चा की गई | बैठक को अखिल भारतीय महिला कांग्रेस कमेटी की महासचिव एवं राजस्थान प्रभारी नूरी खान, राष्ट्रीय सचिव दीप्ति सिंह तथा राजस्थान प्रदेश महिला कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष सारिका सिंह ने संबोधित किया | अपने संबोधन में नेताओं ने प्रदेश में महिला सुरक्षा की बिगड़ती स्थिति पर गहरी चिंता व्यक्त करते हुए भाजपा सरकार को पूरी तरह विफल बताया | साथ ही मनरेगा जैसी जन कल्याणकारी योजना को कमजोर करने के सरकार के प्रयासों के खिलाफ चरणबद्ध आंदोलन की रूपरेखा तय की गई | जबकि बैठक में तय किया गया कि महिला कांग्रेस प्रदेशभर में महिला सुरक्षा और मनरेगा के मुद्दे पर जन जागरूकता अभियान एवं आंदोलन को तेज करेगी | बैठक में संगठन को जमीनी स्तर पर और अधिक मजबूत करने, जिला एवं ब्लॉक स्तर पर सक्रियता बढ़ाने तथा महिलाओं के अधिकारों की लड़ाई को मजबूती से आगे ले जाने का संकल्प लिया गया | कार्यक्रम का मंच संचालन राजस्थान प्रदेश महिला कांग्रेस की महासचिव रिक्की सिंह हंतरा द्वारा कुशलतापूर्वक किया गया |
रिपोर्ट–धर्मेन्द्र कुमार सोनी, बाँसवाड़ा, राजस्थान