राजधानी लखनऊ

राजधानी लखनऊ के एनईआर ऐशबाग जक्शन रेलवे स्टेशन पर बने फुट ओवर ब्रिज से प्लेटफार्म 2 व 3 पर जाने वाले रास्ते पर सोमवार की सुबह लगभग 6 :10 बजे हाई वोल्टेज आने बिजली के शार्ट सर्किट के चलते बिजली केबिल व टेलीकाम पेटी व लाइन में आग लगने से अफरा तफरी मची, सूचना मिलते ही आरपीएफ, जीआरपी, रेलवे अधिकारियों व कर्मचारियो ने पहुंचे कर कड़ी मशकत के बाद आग पर काबू पाया ।

बिजली के केबिल जलने से प्लेटफार्म संख्या एक समेत अधिकाश प्लेटफार्म की बिजली गुल हो गयी। वही टेलीकाम का बाक्स जलने से हाल में डाली गई डिस्प्ले लाइट, ट्रेनों की सूचना देने वाला लाउडस्पीकर समेत कई लाइनें जल गयी ।

 

सूचना मिलते ही टेलीकाम व इलेक्ट्रिक विभाग के अधिकारी टीम के साथ पहुंचकर मरम्मत कार्य में जुटे गये । साढ़े तीन घंटे बाद स्टेशन परिसर की विद्युत आपूर्ति चालू हो पाई ।

 

इण्डिया एक्स्प्रेस न्यूज से संजय सक्सेना की खास रिपोर्ट

Related posts

Leave a Comment