शाहजहांपुर: काशीराम कॉलोनी में गुंडों ने महिला व अन्य पर हमला, सिर फटने से गंभीर घायल 

शाहजहांपुर: काशीराम कॉलोनी में गुंडों ने महिला व अन्य पर हमला, सिर फटने से गंभीर घायल

 

शाहजहांपुर, 19 जनवरी 2026:

 

थाना कोतवाली क्षेत्र की काशीराम कॉलोनी में मंगलवार दोपहर करीब 1 बजे एक महिला व उसके साथियों पर गुंडों ने जमकर हमला बोल दिया। पीड़ित बादल ने बताया कि उनकी पत्नी कामिनी दावत खाकर सहेली शिवानी के साथ घर लौट रही थीं, तभी नितिन पुत्र प्रहलाद समेत कई लोगों ने उन पर धावा बोल दिया। पुलिस को दिए शिकायती पत्र में आरोपी ने बताया कि मोहल्ले के ही एक व्यक्ति ने उसकी पत्नी कामिनी से भिड़ते हुए उनका हाथ पकड़ लिया और जबरन अपने कमरे की ओर ले जाने लगा। विरोध पर उसने कामिनी के सिर पर धारदार हथियार से वार किया, जिससे उनका सिर फट गया। शिवानी ने बचाने की कोशिश की तो नितिन ने अपने साथियों—जापन उर्फ पहलू पुत्र प्रहलाद, बहन आशा, बहनोई अमित ठाकुर पुत्र रामरत्न सिंह उर्फ कल्लू, फाहद रबान पुत्र मलिक आशीफ, शिवम शर्मा पुत्र छोटेलाल शर्मा, शोभित ठाकुर पुत्र रामखत सिंह, अभिलाष बावा पुत्र सोनू निनामी व शेरू—को बुला लिया। सभी ने कामिनी, शिवानी व बादल के पड़ोसी करन गुप्ता को लात-घूंसे, ईंट-पत्थर व धारदार चीजों से पीटा।बादल ने शिकायत में कहा कि हमलावरों ने मां-बहन की गालियां दीं और जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए। कामिनी व करन गुप्ता का मेडिकल कराया गया, जिसमें कामिनी के सिर में टांके आए। पीड़ितों का आरोप है कि आरोपी मोहल्ले के बदमाश हैं। बादल ने थाना कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराने का अनुरोध किया है, लेकिन पुलिस ने अब कोई भी कार्रवाई नहीं की है ।

जिला ब्यूरो चीफ प्रवीन यादव इंडिया एक्सप्रेस न्यूज़

Related posts

Leave a Comment