बहराइच,
रिपोर्ट–संतोष शुक्ला, बहराइच
स्लग–खराब ट्रांसफार्मर को लेकर ग्रामीणों का फूटा गुस्सा, किया विरोध प्रदर्शन
ख़बर हैं उत्तर प्रदेश के जनपद बहराइच से जहाँ नवाबगंज क्षेत्र अन्तर्गत स्थित करीम गांव में बिजली आपूर्ति को लेकर लगा एकमात्र विद्युत ट्रांसफार्मर बीते 15 दिनों से खराब पड़ा है | जिससे गांव की बिजली आपूर्ति ठप पड़ी है और ग्रामीण अंधेरे में रहने को मजबूर हैं | जबकि ख़राब ट्रांसफार्मर को बदलने की मांग को लेकर प्रधान प्रतिनिधि सोहराब के नेतृत्व मे ग्रामीणों के द्वारा सम्बंधित जेई व बिजली कर्मचारियों को कई बार सूचना दी गई | इसके बावजूद अभी तक ट्रांसफार्मर बदला नहीं जा सका है | विद्युत विभाग द्वारा ट्रांसफार्मर बदलने का आश्वासन कई दिनों से दिया जा रहा पर कोई कार्यवाही नहीं हुई | ऐसे मे भयंकर गर्मी और उमस से ग्रामीणों में भारी आक्रोश व्याप्त है | बिजली विभाग व कर्मचारियों की लापरवाही से आक्रोषित ग्रामीणों ने गुरुवार को जमकर विरोध प्रदर्शन किया और विद्युत विभाग मुर्दाबाद के नारे लगाएं | वही ग्रामीणों का कहना है की यदि जल्द ही ट्रांसफार्मर नहीं बदला गया तो पावर हाउस का घेराव कर विरोध प्रदर्शन किया जायेगा |
रिपोर्ट–संतोष शुक्ला, बहराइच