बदायूँ,
रिपोर्ट–एहतिशाम, बदायूँ
स्लग–सरकारी स्कूल की गिरी दीवार, बाल-बाल बचे 50 बच्चे ; प्रधानाचार्य पर लगे गंभीर आरोप
अगली ख़बर हैं उत्तर प्रदेश के जनपद बदायूँ से जहाँ आज शहर की जामा मस्जिद मुख्य गेट के सामने मोहल्ला नागरान हल्का नंबर-1 स्थित सरकारी प्राथमिक विद्यालय में गुरुवार को बड़ा हादसा होते-होते टल गया | जबकि विद्यालय की काफी समय से जर्जर दीवार अचानक भर भराकर गिर गई | इस घटना के समय स्कूल में लगभग 50 बच्चे मौजूद थे | वहीं गनीमत यह रहा कि सभी बच्चे सुरक्षित रहे और कोई जनहानि नहीं हुई | इस दौरान दीवार गिरने से बाहर खड़ी चोला फाइनेंस कंपनी के कर्मचारी की बाइक मलबे में दबकर पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई | वही तेज धमाके की आवाज सुनकर आस–पास के लोग मौके पर पहुंच गए | जबकि स्थानीय लोगों का आरोप है कि विद्यालय की दीवार लंबे समय से जर्जर हालत में थी, लेकिन विद्यालय के प्रधानाचार्य ने इसकी जानकारी न तो बेसिक शिक्षा विभाग के अधिकारियों को दी और न ही भवन को असुरक्षित घोषित कराने की कोई पहल की | अगर समय रहते सूचना देकर आवश्यक कार्यवाही कराई जाती तो यह घटना टाली जा सकती थी | इस घटना के बाद क्षेत्रीय लोगों में काफी रोष है, लोगों ने जर्जर विद्यालय भवन की तत्काल जांच कराकर जिम्मेदारों के खिलाफ कार्यवाही करने और स्कूल भवन की मरम्मत अथवा नए भवन के निर्माण की मांग की है, ताकि भविष्य में बच्चों की जान जोखिम में न पड़े |
रिपोर्ट–एहतिशाम, बदायूँ