नितिन गुप्ता 

नितिन गुप्ता

 

 

लखीमपुर खीरी

 

मैलानी में आस्था के दो भव्य केंद्र 9 फीट की विशाल शिव प्रतिमाएं

 

लखीमपुर खीरी

 

मैलानी पवित्र श्रावण मास के चतुर्थ सोमवार के शुभ अवसर पर नगर पंचायत मैलानी के वार्ड नंबर 7 स्थित श्री काली मंदिर में राजस्थान से लाई गई 9 फीट ऊंची एवं संगमरमर से निर्मित भगवान शिव जी की भव्य प्रतिमा का विधि-विधान एवं श्रद्धा भाव के साथ मूर्ति स्थापना की गई कार्यक्रम का शुभारंभ विधिवत पूजा-अर्चना एवं हवन के साथ हुआ। इसके साथ ही नंदी महाराज जी की प्रतिमा की भी स्थापना की गई। पूज्य नंदन जी महाराज के सानिध्य में संपन्न हुए इस पावन आयोजन में नगर के सैकड़ों श्रद्धालुओं ने भाग लिया यह भव्य प्रतिमा नगर पंचायत अध्यक्षा कीर्ति माहेश्वरी उनके पति भवानी शंकर माहेश्वरी जी एवं समस्त सभासदगण के सहयोग से स्थापित की गई है। विभिन्न समाजों के लोगों ने एक साथ पूजा-अर्चना में सहभागिता कर सामाजिक एकता, भाईचारे एवं सद्भाव का संदेश दिया इसी क्रम में नगर पंचायत अध्यक्ष पति भवानी शंकर माहेश्वरी द्वारा चमन चौराहे स्थित मंदिर में शिवलिंग एवं नंदी महाराज जी की स्थापना भी करवाई गई है वहीं श्मशान घाट पर काले ग्रेनाइट ब्लैक स्टोन से निर्मित भगवान भोलेनाथ की 9 फीट ऊंची विशाल प्रतिमा भी स्थापित की जा रही है, जिसका जल्द ही विधि विधान एवं पूजा-अर्चना के साथ अनावरण कराया जाएगा मैलानी में भगवान भोलेनाथ की दो विशाल 9 फीट ऊंची प्रतिमाएं आस्था और श्रद्धा के प्रमुख केंद्र के रूप में नगर की धार्मिक पहचान को और मजबूत करेंगी। इन धार्मिक स्थलों के विकास से श्रद्धालुओं की आस्था को नई ऊर्जा मिलेगी तथा नगर में धार्मिक पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा।भवानी शंकर माहेश्वरी जी ने कहा कि “यह केवल प्रतिमाओं की स्थापना नहीं, बल्कि नगरवासियों की आस्था, विश्वास और श्रद्धा का सम्मान है। भगवान भोलेनाथ की कृपा से मैलानी में शांति, समृद्धि, सद्भाव और खुशहाली बनी रहे तथा नगर निरंतर विकास की ओर आगे बढ़े—यही हमारी कामना है

Related posts

Leave a Comment