जिला ब्यूरो चीफ प्रिया वर्मा 

जिला ब्यूरो चीफ प्रिया वर्मा

 

 

सावन के अंतिम सोमवार के दिन ओयल में भूतनाथ पर उमड़े हजारों शिवभक्त

 

भुतनाथ पर यातायात पुलिस व‌ स्थानीय पुलिस ने कांवरियों की सुरक्षा व्यवस्था संभाली,नर्मदेश्वर महादेव मंदिर में पुष्प अर्पितकर किया जलाभिषेक

 

ओयल खीरी!!सावन माह के अंतिम सोमवार को कस्बे में स्थित नर्मदेश्वर महादेव मेढक मंदिर में हजारों शिवभक्तों ने भूतनाथ पर जलाभिषेक किया।!इस दौरान कांवरियों की सुरक्षा के लिए खीरी थाना प्रभारीअवनीश सिंह और चौकी प्रभारी ओयल डिंपल सिंह के नेतृत्व में पुलिस बल तैनात रहा!पुलिस दल-बल ने लखीमपुर-सीतापुर फोरलेन मार्ग से होते हुए बस स्टैंड स्टेशन रोड तक कांवरियों के जत्थे को निकालने की सुरक्षा सुनिश्चित यातायात पुलिस और क्यूआरटी टीम भी इस व्यवस्था में शामिल थी!सुबह करीब 5 बजे मंदिर के कपाट खुलते ही श्रद्धालुओं का तांता लगना शुरू हो गया। हजारों की संख्या में शिव भक्तों ने कतारबद्ध होकर जल और पुष्प अर्पित कर जलाभिषेक किया। मंदिर परिसर ‘बोल बम’ के जयकारों से गूंज उठा।यह सिलसिला देर शाम तक जारी रहा,जिसमें भक्त लगातार लाइनों में खड़े होकर अपनी बारी का इंतजार करते रहे और भगवान शिव का जलाभिषेक किया!भक्तों के लिए पूरी सब्जी का भोग लगाकर भंडारे का प्रसाद वितरण किया गया इस दौरान पहुंचे श्रद्धालुओं ने भंडारे का प्रसाद ग्रहण किया

Related posts

Leave a Comment