तिरंगे की शान में गूंजा अयोध्या, पत्रकारों एवं सामाजिक कार्यकर्ता ने निकाली भव्य तिरंगा यात्रा

तिरंगे की शान में गूंजा अयोध्या, पत्रकारों एवं सामाजिक कार्यकर्ता ने निकाली भव्य तिरंगा यात्रा

 

(रामनगरी अयोध्या)

 

स्वतंत्रता दिवस से पहले आज गुरुवार को अयोध्या की सड़कों पर देशभक्ति का सैलाब उमड़ पड़ा?

 

सिविल लाइंस स्थित गांधी पार्क से सामाजिक कार्यकर्ता एवं पत्रकारों व स्थानीय नागरिकों ने भव्य तिरंगा यात्रा में बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा

 

हाथों में लहराते तिरंगे और “भारत माता की जय”, “वंदे मातरम्” के गगनभेदी नारों से पूरा शहर राष्ट्रभक्ति से सराबोर हो गया।

 

राकेश तिवारी, अंतरिक्ष तिवारी समेत कई पत्रकारों के सहयोगगांधी पार्क से शुरू हुई यात्रा रिकाबगंज, चौक, चौराहा, उदया आईटीआई, साकेत डिग्री कॉलेज, टेढ़ी बाजार और श्रीराम मंदिर मार्ग होते हुए लता मंगेशकर चौक पहुंची।

 

रास्ते भर लोगों ने पुष्प वर्षा कर तिरंगा यात्रियों का स्वागत किया जगह-जगह जलपान और नाश्ते की व्यवस्था भी की गई।

 

यात्रा के दौरान राम जन्मभूमि थाना पुलिस ने भी सहयोग करते हुए यात्रियों का स्वागत किया इससे यात्रा शांतिपूर्ण और व्यवस्थित ढंग से आगे बढ़ती रही।

 

लता चौक पर राष्ट्रीय गान के साथ यात्रा का समापन हुआ।

 

इस मौके पर पत्रकारों और नागरिकों ने देश की एकता, अखंडता और राष्ट्रप्रेम का संदेश देते हुए कहा कि तिरंगा केवल झंडा नहीं, बल्कि देश के गौरव, स्वाभिमान और एकता का प्रतीक है।

 

तिरंगा यात्रा में लव कुमार पांडेय, धर्मेंद्र तिवारी, मो. हसन, राकेश मिश्रा, सुनील दुबे, सर्वेश पांडेय, राम धीरज पाठक, उमाशंकर तिवारी, नेहा हाशमी, शशि शर्मा, दिनेश कुमार गौड़, रवि मौर्य वेद प्रकाश तिवारी,समेत बड़ी संख्या में पत्रकार और बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक शामिल रहे।

 

अयोध्या की धरती पर निकली यह तिरंगा यात्रा स्वतंत्रता दिवस से पहले राष्ट्रप्रेम और एकजुटता की मजबूत तस्वीर पेश कर गई।

ब्यूरो रिपोर्ट

Related posts

Leave a Comment