जिला ब्यूरो चीफ प्रवीन यादव इंडिया एक्सप्रेस न्यूज़ शाहजहांपुर 

जिला ब्यूरो चीफ प्रवीन यादव इंडिया एक्सप्रेस न्यूज़ शाहजहांपुर

 

*जनपद शाहजहाँपुर पुलिस द्वारा “मिशन शक्ति” अभियान के अंतर्गत महिलाओं एवं बालिकाओं को किया गया जागरूक।*

 

श्रीमान पुलिस अधीक्षक शाहजहाँपुर के निर्देशानुसार तथा अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) शाहजहाँपुर के निर्देशन में उत्तर प्रदेश शासन द्वारा संचालित “मिशन शक्ति” अभियान फेज-5.0 (द्वितीय चरण) के अंतर्गत जनपद शाहजहाँपुर पुलिस द्वारा महिलाओं, बालिकाओं एवं छात्राओं की सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलंबन के उद्देश्य से जनपद के विभिन्न गांवों, मोहल्लों, शिक्षण संस्थानों एवं सार्वजनिक स्थलों पर चौपाल/जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। कार्यक्रम के दौरान छात्राओं, बालिकाओं एवं महिलाओं को मिशन नारी सुरक्षा, नारी सम्मान एवं नारी स्वावलंबन के तहत सुरक्षा संबंधी महत्वपूर्ण जानकारियां प्रदान की गईं। साथ ही विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों एवं सेवाओं जैसे यूपी-112, वूमेन पावर लाइन-1090, महिला शक्ति केन्द्र, एंटी रोमियो स्क्वायड, शक्ति दीदी, बाल श्रम उन्मूलन आदि के बारे में विस्तृत जानकारी देकर जागरूक किया गया। इसके अतिरिक्त महिलाओं एवं बालिकाओं को आत्मरक्षा के उपायों तथा शासन द्वारा संचालित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं जैसे मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, निराश्रित महिला पेंशन योजना, उ0प्र0 राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन, राष्ट्रीय पोषण मिशन, रानी लक्ष्मीबाई बाल एवं महिला सम्मान कोष, मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना एवं प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना के संबंध में विस्तारपूर्वक जानकारी प्रदान की गई।

*जनपद पुलिस द्वारा महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं आत्मनिर्भरता हेतु यह जागरूकता अभियान निरंतर चलाया जा रहा है।*

Related posts

Leave a Comment