जिला ब्यूरो चीफ प्रवीन यादव इंडिया एक्सप्रेस न्यूज़ शाहजहांपुर
**50 किलोमीटर के दायरे में स्थापित तीन टोल प्लाजा में से दो टोल पर बंद हो वसूली**
—- हिंदू युवा संगठन उत्तर प्रदेश (अ) ने राज्यसभा सांसद मिथिलेश कुमार को सौंपा ज्ञापन
पुवायां। गुरुवार को हिंदू युवा संगठन उत्तर प्रदेश अ प्रदेश अध्यक्ष अवनीश मिश्र के नेतृत्व में पहुंचे कार्यकर्ताओं ने राज्यसभा सांसद मिथिलेश कुमार कठेरिया को ज्ञापन देकर बताया कि शाहजहांपुर जनपद के नेशनल हाईवे 731 पर सिंधौली ब्लाक के महानंदपुर के पास 11 मई 2026 से नियम विरुद्ध तरीके से टोल प्लाजा शुरू कर टोल टैक्स की वसूली शुरू कर दी गई है। जबकि पहले से ही 50 किमी से भी कम के दायरे में आने वाले बंडा ब्लाक में सबली ग्राम के पास और खुटार ब्लॉक में इसी हाईवे पर हिटौटा ग्राम के पास टोल प्लाजा स्थापित है और वहां पर टोल टैक्स की वसूली हो रही है। अब इस टोल के शुरू होने से बंडा खुटार की जनता पर शाहजहांपुर आने जाने पर टोल टैक्स की दोहरी मार पड़ेगी। जबकि नियमानुसार 65 किमी की दूरी पर टोल प्लाजा होने चाहिए। संगठन के अध्यक्ष अवनीश मिश्र ने राज्यसभा सांसद मिथिलेश कुमार कठेरिया से जनहित में बंडा और महानंदपुर में स्थापित टोल प्लाजा को बंद कराने की मांग की। जिस पर राज्यसभा सांसद मिथिलेश कुमार कठेरिया ने जल्द ही केंद्रीय मंत्री सड़क परिवहन एवं राजमार्ग नितिन गडकरी से मिलकर बात कर समस्या का समाधान कराने का भरोसा दिया है। इस मौके पर आनंद पांडे, भारत राठौर, यश दीक्षित, राहुल कुमार, वैभव यादव, आयुष गुप्ता, अंश गुप्ता, प्रदीप कुमार, रावण पंडित, अजय राठौर, हरिश्याम मिश्रा, अनिकेत कुमार, सत्यम कुमार, दीपू कुमार, निहाल, देव राठौर, मोनू, नीरज कुमार, उदय सिंह, नीरज सिंह, ऋतिक कुमार, क्रिश राठौर, प्रवीण पांडेय, साहिल राठौर, सौरभ कुमार, मोहित राणा, अजय राजपूत, ललित राना, करण कश्यप, मधुर ठाकुर, छोटेलाल, अनुज कुमार, अजय राजपूत आदि सैकड़ो लोग मौजूद रहे।