जनपद शाहजहाँपुर*

*जनपद शाहजहाँपुर*

*सराहनीय कार्य दिनांक 20.08.2026वाहन की चेकिंग एवं गश्त के दौरान थाना प्रभारी बण्डा के नेतृत्व में थाना बण्डा पुलिस को बड़ी सफलता प्राप्त हुई ।

 

दिनांक 19.08.2026 को थाना बण्डा पुलिस द्वारा शांति-व्यवस्था/रात्रि गश्त के दौरान पुवायाँ-बण्डा रोड स्थित टेढ़ा पुल के पास पुवायाँ की ओर से आने वाले वाहनों एवं संदिग्ध व्यक्तियों की सघन चेकिंग की जा रही थी। चेकिंग के दौरान 01 नफर अभियुक्त रेहान पुत्र मजीद निवासी ग्राम अब्दुल कलाम, थाना निगोही, जनपद शाहजहाँपुर, उम्र करीब 20 वर्ष को चोरी की 01 अदद मोटरसाइकिल HF DELUXE बिना नम्बर प्लेट एवं 01 अदद वीवो मोबाइल फोन के साथ गिरफ्तार किया गया। बरामद मोटरसाइकिल के चेसिस नम्बर MBLHA7155H4H00770 को ई-चालान ऐप पर चेक करने पर उसका पंजीकरण नम्बर UP27AH7336 एवं इंजन नम्बर HA11EMH4H00649 तथा वाहन स्वामी जाहेद अली पुत्र जाकिर अली निवासी चक बकैना पोस्ट तालगांव प्रदर्शित हुआ। अभियुक्त से सघनता से पूछताछ करने पर उसके द्वारा बताया गया कि उक्त मोटरसाइकिल को उसने अपने दो साथियों जैद पुत्र असलम निवासी पानी वाली टंकी के पास निगोही, थाना निगोही, जनपद शाहजहाँपुर एवं कबीर पुत्र अकील कुरैशी निवासी खेड़ा, थाना निगोही, जनपद शाहजहाँपुर के साथ मिलकर निगोही से चोरी किया था । बरामदगी एवं पूछताछ के आधार पर अभियुक्तगण 1. रेहान पुत्र मजीद, 2. जैद पुत्र असलम एवं 3. कबीर पुत्र अकील कुरैशी के विरुद्ध थाना बण्डा पर मु0अ0सं0-0386/2026 धारा 317(2) BNS व 35/106 बीएनएसएस पंजीकृत किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त रेहान उपरोक्त को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा

 

जिला ब्यूरो चीफ प्रवीन यादव इंडिया एक्सप्रेस न्यूज़ शाहजहांपुर

Related posts

Leave a Comment