कुसमी तहसील में किसानों की फार्मर आईडी बनाने का अभियान जारी

कुसमी तहसील में किसानों की फार्मर आईडी बनाने का अभियान जारी

राजबहोर यादव

कुसमी। मध्यप्रदेश शासन की गाइडलाइन के अनुसार किसानों की फार्मर आईडी बनाने का अभियान कुसमी तहसील क्षेत्र में लगातार जारी है। एसडीएम सागर दिलीप जैन एवं तहसीलदार नारायण सिंह के निर्देश पर राजस्व अमले द्वारा गांव-गांव पहुंचकर किसानों की फार्मर आईडी तैयार की जा रही है।

 

अभियान के तहत हल्का पटवारी एवं अन्य सहयोगियों द्वारा किसानों से आवश्यक आधार संबंधी जानकारी लेकर फार्मर आईडी बनाई जा रही है। ग्राम पंचायत कोडार में हल्का पटवारी सीपी सिंह द्वारा पिछले कई सप्ताह से यह कार्य किया जा रहा है। इस दौरान ग्राम पंचायत सरपंच सीता अखण्ड प्रताप सिंह, सचिव रंगदेव सिंह सहित आनंद सिंह, दीपक कांवरे और रामप्रताप बंसल सहयोग करते नजर आए।

 

फार्मर आईडी बनवाने के लिए किसान भी लगातार पंचायत पहुंच रहे हैं। इस दौरान किसान लाला पनिका, देवेंद्र पनिका, सित्तम सिंह, लिखराज सिंह, सोनिया सिंह, सदन सिंह सहित अन्य किसानों ने अपनी फार्मर आईडी बनवाई।

 

बताया गया कि इसी तरह कुसमी तहसील क्षेत्र की सभी ग्राम पंचायतों में किसानों की फार्मर आईडी बनाने का कार्य चल रहा है। खंड प्रशासन ने किसानों से अपील की है कि वे अपने नजदीकी ग्राम पंचायत में पहुंचकर आवश्यक दस्तावेज एवं आधार संबंधी जानकारी के साथ अपनी फार्मर आईडी अवश्य बनवाएं, ताकि शासन की योजनाओं एवं कृषि संबंधी सुविधाओं का लाभ लेने में उन्हें किसी प्रकार की परेशानी न हो। ग्राम पंचायत भदौरा पोखरी टोला में पूरे ग्राम वासियों फार्मर रजिस्ट्री सभी लोग ई केवाईसी हमारे हल्का भदौरा पटवारी इंद्रभान सिंह जी उपस्थित होकर सभी का ई केवाईसी संपन्न कराए हैं वीडियो के माध्यम से आप देख सकते हैं जय हिंद जय भारत

Related posts

Leave a Comment