अमेठी,
ब्यूरो–राजेश सोनी, अमेठी
स्लग–तेज हवा और बारिश से लोगों को गर्मी से मिला आराम, बारिश ने किसानों की बढ़ाई मुश्किलें
जनपद अमेठी में पश्चिमी विछोह के कारण अचानक मौसम में हुआ बदलाव, आसमान में छाए काले बादलों के साथ हल्की फुल्की बूंदा–बांदी के साथ शुरू हुई बारिश | तेज आंधी और बारिश होने से लोगों ने ली राहत की साँस, वहीं जनपद के कई क्षेत्रों में बारिश के साथ हुई ओला वृष्टि, बारिश होने से तेज तपन से लोगों को मिली राहत लोगों के चेहरे पर देखने को मिली खुशी | जबकि किसानों की कटी गेंहू की फसलों के भीग जाने से किसान चिंतित नज़र आए | जबकि मौसम विभाग के अनुसार उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ समेत आस–पास के ज़िलों में बदला मौसम, मौसम विभाग के अनुसार फतेहपुर, रायबरेली, अमेठी, कानपुर, उन्नाव, औरैया, बाराबंकी, कन्नौज, हरदोई, फर्रुखाबाद, सीतापुर, शाहजहांपुर और लखीमपुर खीरी में हल्की बारिश और तेज़ हवाएं चलने की संभावना है | मौसम विभाग ने 29 और 30 अप्रैल को कई जिलों में हल्की से मध्यम बारिश के आसार बताए थे | इस दौरान 40 से 50 किलो मीटर घंटा की रफ्तार से चलेंगी हवाएं, पहाड़ों में बिजली गिरने की भी संभावना जताई गई थी | फिलहाल लोगों को सतर्क रहने और खराब मौसम में यात्रा से बचने की सलाह दी गई हैं |
ब्यूरो–राजेश सोनी, अमेठी