श्री राम कथा सुनकर श्रोता हुए निहाल …

श्री राम कथा सुनकर श्रोता हुए निहाल …

गोंडा ,शहर के आवास विकास कॉलोनी के स्थित उपाध्याय चक्की के पास 9 दिवसीय चल रहे श्री राम कथा महोत्सव में गुरुवार को श्री राम कथा में डॉ संत शरण त्रिपाठी के मुखारविंद से माता सती के चरित्र की कथा तथा माता पार्वती के जन्म की कथा एवं भगवान भोलेनाथ तथा माता पार्वती के शुभ विवाह की बहुत सुंदर व्याख्यान सुनाया गया। यह कथा 17 जनवरी तक चलेगी कथा संकल्प 6:00 बजे से 10बजे तक होती है कथा में भजन कीर्तन भी हुआ कथा समापन के बाद आरती हुई उसके बाद चने का प्रसाद वितरण हुआ इस दौरान श्री राम कथा समिति के सदस्य एसएन मिश्रा ,राजेश उपाध्याय, नंद कुमार उपाध्याय, आनंद सिंह ,नितेश सिंह, राकेश सिंह, अवधेश उपाध्याय, वीरू उपाध्याय,आर पी सिंह , नरसिंह उपाध्याय, सुधीर उपाध्याय, राहुल उपाध्याय ,पुनीत शुक्ला सहित अन्य लोग मौजूद रहे। संवाददाता ऋषभ मिश्रा

Related posts

Leave a Comment