*पिहानी की सड़कों पर दौड़ रहे बिना रिफ्लेक्टर लगे वाहन*

*पिहानी की सड़कों पर दौड़ रहे बिना रिफ्लेक्टर लगे वाहन*

पिहानी (हरदोई) कोहरा पड़ने के साथ ही सड़कों पर हादसों का खतरा बढ़ गया है। क्योंकि, बड़ी संख्या में ऐसे वाहन देखे जा सकते हैं, जिन पर रिफ्लेक्टर ही नहीं लगे हैं। इसी तरह खतरनाक मोड़ों पर भी अनदेखी की जा रही है। इतवार की रात में पिहानी से निकलने वाले वाहनों में वॉयस ऑफ मूवमेंट ने व्यवस्था देखी तो कई जगहों पर खामियां नजर आईं। पिहानी कस्बे के अंदर से रात में बड़ी संख्या में रोजाना वाहन गुजरते हैं। इन जगहों पर वाहनों पर रिफ्लेक्टर नहीं लगे दिखे। रात्रि में सड़क किनारे गन्ने आदि से लदे ट्रक बस ,खड़े रहते हैं, इन पर न रिफ्लेक्टर लगे हैं और न ही लाइटें जली होती हैं। इतना ही नहीं पिहानी से हरियावा जाने वाले वाहनों से बेहद खरता रहता है । मार्ग पर हादसों वाले स्थानों पर न तो रिफ्लेक्टर लगाए गए हैं न ही पथ प्रकाश की व्यवस्था है। नगर पालिका के वाहनों पर भी नहीं लगे रिफ्लेक्टर
पिहानी नगर पालिका के वाहनों पर भी रिफ्लेक्टर नहीं लगे हैं। इतना ही नहीं, इनकी लाइटें नहर पुल व रास्ते की भी टूटी पड़ी है। इन वाहनों की वजह से कभी हादसा हो सकता है। एक तरफ जहां पुलिस-प्रशासन अभियान चलाकर रिफ्लेक्टर न लगाने वालों के खिलाफ कार्रवाई का दावा कर रहा है। वहीं, नगर पालिका के वाहन बेरोकटोक दौड़ रहे हैं। पुलिस प्रशासन को एक मुहिम चलाना चाहिए जिससे दिन व रात में दौड़ रहे बिना रिफलेक्टर वाहनों पर रिफलेक्टर लगाना चाहिए और अन्य लोगो को जागरूक करना चाहिए जिससे हो रहे हादसों को कम किया जा सके।

Related posts

Leave a Comment