निगरानी समिति के अध्यक्ष का माशि संघ वित्तबिहीन गुट ने किया स्वागत

निगरानी समिति के अध्यक्ष का माशि संघ वित्तबिहीन गुट ने किया स्वागत
सोनभद्र। प्रदेश अध्यक्ष माध्यमिक शिक्षा संघ वित्तविहीन गुट उत्तर प्रदेश शिक्षक विधायक ,पूर्व नेता प्रतिपक्ष विधान परिषद लाल बिहारी यादव एवं विधान परिषद सद्भाव समिति के अध्यक्ष स्नातक एमएलसी आशुतोष सिन्हा के सोनभद्र प्रथम आगमन पर आज माध्यमिक शिक्षा संघ वित्तविहीन गुट सोनभद्र के जिला अध्यक्ष प्रबोध कुमार सिंह, जिला उपाध्यक्ष वीरेंद्र यादव, ब्लॉक अध्यक्ष राबर्ट्सगंज संजय कुमार सिंह, जिला महामंत्री श्याम बाबू मौर्य ,प्रवक्ता चरणदास सिंह मौर्य , सुजीत कुमार मौर्य समेत तमाम शिक्षक हिन्दुआरी तिराहा पहुचने पर फूल मालाओ से जोरदार स्वागत किया। गौरतलब हो कि एमएलसी द्वय गुरूवार को 11 बजे से विभागीय अधिकारियों से बैठक करेगें तत्पश्चात माध्यमिक शिक्षक संघ वित्तबिहीन गुट के साथ बैठक कर उनकी समस्याओं को सुनने के बाद सड़क मार्ग से चन्दौली के लिए प्रस्थान करेगें।

Related posts

Leave a Comment