बैंकिग न्यूज

बैंकिग न्यूज

खमरिया पुलिस की ताबड़तोड़ कार्यवाही :

यज्ञराज मौर्य

 

तहसील रिपोर्ट

थानाध्यक्ष खमरिया ने 9 अभियुक्तों को किया गिरफ्तार,भेजा न्यायालय

खमरिया पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई, एक ही दिन में 09 अभियुक्त गिरफ्तार!

 

खमरिया-खीरी।अपराध नियंत्रण के लिए थाना अध्यक्ष खमरिया शिवाजी दुबे ने बड़ी कार्यवाही करते हुए जहां अवैध शराब बिक्री करने वाले दो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर विधिक कार्यवाही करते हुए जेल भेज दिया। वही शांति भंग की आशंका के चलते कानून व्यवस्था दुरुस्त रखने के लिए थाना प्रभारी द्वारा 7 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर चालान भेजने की कार्यवाही की गई है। थानाध्यक्ष खमरिया शिवाजी दुबे की लगातार कार्यवाही से पुलिस का इकबाल बुलंद है। वही क्षेत्र के अपराधियों में खौफ का माहौल कायम है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार थाना अध्यक्ष खमरिया शिवाजी दुबे जहां लगातार धरपकड़ अभियान चला कर अपनी तैनाती से अब तक सैकड़ों अभियुक्तों को जेल में ढकेल चुके हैं। वही शनिवार को बड़ी कार्यवाही करते हुए अवैध शराब के कारोबार में लिप्त समैसा निवासी छोटेलाल पुत्र बालक राम को चौरा मोड़ व मनोज कुमार पुत्र बराती लाल निवासी खमरिया को पैकापुर मोड़ से 10 लीटर अवैध कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार कर लिया। वही शांति भंग की आशंका के चलते राजेश पुत्र रामकिशोर निवासी मिदनिया रामहेत पुत्र बाबूराम निवासी उमरिया थाना नीमगांव राजेश पुत्र रामभरोसे निवासी दुलही रूपन पुत्र बंसी निवासी खमरिया खुर्द नरेंद्र पुत्र गजोधर निवासी खंडवामीतमऊ राजकुमार पुत्र मैकू निवासी महरिया , छंगा उर्फ जयकरन पुत्र सिरदार निवासी सरगड़ा को अलग-अलग स्थानों से गिरफ्तार कर चालान भेज दिया। थानाध्यक्ष शिवाजी दुबे ने जहां अपनी तैनाती के बाद से अब तक सैकड़ों अभियुक्तों को जेल भेज कर इतिहास रचा है। वही क्षेत्र लगातार हो रही कार्यवाही के चलते अपराधियों में खौफ का माहौल कायम है।

Related posts

Leave a Comment