साधन सहकारी समिति केकराही

साधन सहकारी समिति केकराही के अध्यक्ष बने सुधीर कुमार सिंह व राजेश कुमार मिश्र बने सहकारिता सयोजक कर्मा,
करमा सहकारी समिति के अध्यक्ष पंकज सिंह पटेल व रविकांत तिवारी ई एफ को नई दिल्ली के निर्विरोध डेलिकेट चुने गए।
जयप्रकाश वर्मा
सोनभद्र।
केकराही साधन सहकारी समिति केकराही में नोडल अधिकारी के रूप में सुजीत कुमार और सचिव द्वारा सुधीर कुमार सिंह को निर्विरोध अध्यक्ष के रूप में प्रमाण पत्र प्रदान किया वही सहकारिता संयोजक करमा राजेश कुमार मिश्र के रूप में चुने गए हैं गया जिसमें 15 वार्ड से सभी महिला,पुरूष अध्यक्ष पद से लेकर डेलिकेट पद के उम्मीदवार निर्विरोध रूप से चुने गए। निर्वाचन अधिकारी सुजीत कुमार ने बताया कि केकराही सहकारी संघ के चुनाव में कुल मिलाकर 15 पर्चा दाखिल किया गया तय समय अवधि बीतने के बाद जब किसी ने दोपहर तक दूसरा पर्चा नहीं दाखिल किया तो दो बजे के बाद आज शुक्रवार को निर्वाचन निर्विरोध कर दिया गया।अध्यक्ष के रूप में सुधीर कुमार सिंह के नाम के साथ सभी 15 की घोषणा की गई। फिर श्री सिंह ने उपस्थित सभी सदस्यों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि किसानों की समस्याओं को लेकर हर समय त्वरित निदान के लिए हर संभव मदद करेंगे उपस्थित सभी डेलिकेट ने निर्विरोध अध्यक्ष का माल्यार्पण कर स्वागत किया।
वही साधन सहकारी समिति कर्मा में पंकज सिंह निर्विरोध अध्यक्ष सहित सभी 9 सदस्य निर्वाचित हुए। साधन सहकारी समिति कर्मा के सहायक नोडल अधिकारी के रूप में धीरज तिवारी व सचिव प्रेम चंद ने अध्यक्ष पद के साथ वार्ड के सभी निर्विरोध निर्वाचित सदस्यों की घोषणा की।रविकांत तिवारी को ई एफ को नई दिल्ली के लिए डेलिकेट की घोषणा की गई। जिसमें नोडल अधिकारी श्री तिवारी ने अध्यक्ष का प्रमाण पत्र प्रदान किया समिति के निर्वाचन मौजूद रहे। निर्विरोध अध्यक्ष का सभी ने माल्यार्पण कर स्वागत किया ।वही नवनिर्वाचित अध्यक्ष होने पर पंकज सिंह एक स्वर में कहा कि हर हाल में किसानों के हितों की रक्षा की जाएगी और किसानों को किसी भी प्रकार की समस्याओं का त्वरित निस्तारण किया जाएगा।

Related posts

Leave a Comment