इटियाथोक पुलिस ने अवैध मादक पदार्थ के साथ आरोपी को किया गिरफ्तार सम्बन्धित धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर भेजा जेल

इटियाथोक पुलिस ने अवैध मादक पदार्थ के साथ आरोपी को किया गिरफ्तार सम्बन्धित धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर भेजा जेल

दिलीप सिंह

स्थानीय संवाददाता

गोंडा पुलिस अधीक्षक आकाश तोमर ने अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ चलाये जा रहे अभियान में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी व बिक्री मे संलिप्त अभियुक्तों के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही करने के निर्देश जनपद के समस्त प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्षो को दिये थे।
उक्त निर्देश के अनुक्रम में दिनांक 25,2,2023 को थाना इटियाथोक पुलिस द्वारा क्षेत्र भ्रमण के दौरान अभियुक्त विनोद कुमार को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 01 किलो 328 ग्राम अवैध गाँजा बरामद किया गया। अभियुक्त के विरूद्ध थाना इटियाथोक में एन0डी0पी0एस0 एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही की गयी।
गिरफ्तार अभियुक्त-
01. विनोद कुमार पुत्र बाबूराम निवासी दरियापुर हरदोपट्टी थाना इटियाथोक जनपद गोण्डा।
पंजीकृत अभियोग-
01. मु०अ०सं० 88/2023 धारा 8/20 एन0डी0पी0एस0 एक्ट थाना इटियाथोक जनपद गोंडा
बरामदगी-
01. 1 किलो 328 ग्राम अवैध गाँजा।
गिरफ्तारकर्ता टीम-
उ0नि0 चंद्रशेखर प्रकाश सिंह मय टीम।

Related posts

Leave a Comment