पाक्सो एक्ट में वाछित दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल

पाक्सो एक्ट में वाछित दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल

रंजीत तिवारी

गोंडा पुलिस अधीक्षक आकाश तोमर ने अपराध एंव अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत वांछित अभियुक्तों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी करने हेतु जनपद के समस्त प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्षों को कड़े निर्देश दिए थे।
उक्त निर्देश के अनुक्रम में दिनांक 17,2,2023 को थाना इटियाथोक पुलिस ने क्षेत्र भ्रमण के दौरान मुखबिर खास की सूचना पर मु0अ0सं0- 75/2023 धारा 354, 323, 506 भादवि 7/8 पास्को एक्ट से सम्बन्धित वाछित अभियुक्तों 01. अनस अहमद खान 02. अब्बू उर्फ अब्दुल आसिम को गिरफ्तार कर लिया गया। उक्त अभियुक्तगण ने थाना इटियाथोक क्षेत्र की रहने वाली नाबालिग लड़कियों के साथ छेड़छाड़ किया था। जिसके सम्बन्ध में पीडिता की माँ द्वारा थाना इटियाथोक में अभियोग पंजीकृत कराया गया था। अभियुक्त के विरूद्ध थाना इटियाथोक पुलिस द्वारा विधिक कार्यवाही की गयी।
गिरफ्तार अभियुक्त
01. अनस अहमद खान पुत्र जहीर खाँ नि0 सदाशिव बाजार मौजा कर्मडीहकला थाना इटियाथोक जनपद गोण्डा।
02. अब्बू पुत्र सरवर अली नि0 सदाशिव बाजार मौजा कर्मडीह कला थाना इटियाथोक जनपद गोण्डा।
पंजीकृत अभियोग
01. मु0अ0सं0-75/2023 धारा 354, 323, 506 भादवि 7/8 पाक्सो एक्ट थाना इटियाथोक जनपद गोंडा।
गिरफ्तारकर्ता टीम
उ0नि0 प्रदीप कुमार गंगवार मय टीम थाना इटियाथोक गोण्डा।

Related posts

Leave a Comment