इटियाथोक पुलिस ने नाबालिक लड़की के साथ दुष्कर्म करने के वांछित आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा जेल

इटियाथोक पुलिस ने नाबालिक लड़की के साथ दुष्कर्म करने के वांछित आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा जेल

रंजीत तिवारी

गोंडा पुलिस अधीक्षक आकाश तोमर ने अपराध एंव अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत वांछित अभियुक्तों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी करने हेतु जनपद के समस्त प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्षों को कड़े निर्देश दिए थे।
उक्त निर्देश के अनुक्रम में दिनांक 25,1,2023 को थाना इटियाथोक पुलिस ने क्षेत्र भ्रमण के दौरान मु0अ0सं0-42/2023 धारा 376, 452, 506 भादवि व 3/4 पाक्सो एक्ट से सम्बन्धित वाछित अभियुक्त रामजग को गिरफ्तार कर लिया गया। उक्त अभियुक्त ने थाना इटियाथोक क्षेत्र की रहने वाली नाबालिक लड़की के साथ दुष्कर्म किया था। जिसके सम्बन्ध में पीड़िता की पिता द्वारा थाना इटियाथोक में अभियोग पंजीकृत कराया गया था। अभियुक्त के विरूद्ध थाना इटियाथोक पुलिस द्वारा विधिक कार्यवाही की गयी।
गिरफ्तार अभियुक्त
01. रामजग पुत्र कन्नान निवासी बगाही थाना इटियाथोक जनपद गोंडा।
पंजीकृत अभियोग
01. मु0अ0सं0- 42/2023 धारा 376, 452, 506 भादवि व 3/4 पाक्सो एक्ट थाना इटियाथोक जनपद गोण्डा।
गिरफ्तार कर्ता टीम
निरीक्षक रामप्रकाश यादव मय टीम।

Related posts

Leave a Comment