ज्ञान श्री कॉलेज में बैठक आयोजित

ज्ञान श्री कॉलेज में बैठक आयोजित

बहसूमा। भाजपा ग्रामीण मंडल मवाना पूर्वी कार्यसमिति की बैठक रविवार को ज्ञान श्री कॉलेज में मंडल अध्यक्ष सतेंद्र काकरान की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक का संचालन मंडल महामंत्री अतुल भाटी ने किया। मंडल अध्यक्ष सतेंद्र काकरान ने बताया कि बैठक में संगठनात्मक गतिविधियों पर मंथन हुआ तथा आगामी रणनीति भी तय की गई। लोक सभा विस्तारक आतीष शर्मा ने संगठन की रीति नीति पर प्रकाश डालते हुए कहा कि सभी पदाधिकारी व कार्यकर्ता संगठन की मजबूती के लिए जुट जाएं। सभी कार्यकर्ता पूरी मेहनत से हर बूथ पर कार्यकर्ताओं से संपर्क शुरू कर दें। विधानसभा प्रभारी रामगोपाल त्यागी ने कहां की जनता की सेवा ही हम सभी का कर्तव्य है। सभी पदाधिकारी संगठनात्मक कार्य में जुट जाए सभी पदाधिकारी जमीनी स्तर पर जन सेवा तथा जिम्मेदारी का निर्वहन ईमानदारी से करने के लिए कहा गया। जिला उपाध्यक्ष संजय शर्मा ने सरकार द्वारा संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ के बारे में विस्तार से बताया और कहा कि इसका लाभ ज्यादा से ज्यादा लोगों को मिले। इस दौरान बैठक में दिनेश सोनी शक्ति केंद्र प्रभारी, बबरे चौहान मंडल महामंत्री ,प्रवीण कुमार मंडल अध्यक्ष ओबीसी मोर्चा ,मयंक गुप्ता मंडल उपाध्यक्ष, रविंद्र प्रधान मंडल उपाध्यक्ष ,परणवीर मंडल उपाध्यक्ष, विपेंद्र सुधा वाल्मीकि जिला अध्यक्ष अनुसूचित मोर्चा, रोहित बंसल व्यापार प्रकोष्ठ जिला संयोजक, विजय पाल त्यागी, अर्जुन देशवाल, परविंदर उर्फ जैन, धर्मेंद्र प्रधान , अंकुर गुप्ता, जितेंद्र प्रधान, कुणाल कौशिक ,उमेद, अनुज कश्यप ,परवीन आदि कार्यकर्ता व पदाधिकारी मौजूद रहे।

Related posts

Leave a Comment