उधोग व्यापार मण्डल का सम्मान समारोह

उधोग व्यापार मण्डल का सम्मान समारोह
—————
जिले के आला अधिकारियों का किया गया सम्मान

डॉ0 कल्प राम त्रिपाठी
ब्यूरो चीफ गोण्डा

ख़बर गोण्डा जनपद से , मण्डल मुख्यालय पर स्थित स्वामी विवेकानंद प्रेक्षागृह,टाउन हाल, गांधी पार्क गोण्डा में उधोग व्यापार प्रतिनिधि मण्डल द्वारा जिले के प्रदेश उपाध्यक्ष राम सिंह ने अधिकारियों को स्मृति चिन्ह देकर साथ ही जिलाध्यक्ष शिवराज सिंह, महामंत्री जीतिश सिंघल, नगर अध्यक्ष आदित्य पाल महामंत्री राजेंद्र सिंह भाटिया ने अतिथियों को अंग वस्त्र देकर अभिनन्दन किया। सम्मान पाने वालों में जिलाधिकारी डा० उज्जवल कुमार,मुख्य विकास अधिकारी श्री गौरव कुमार, नगर मजिस्ट्रेट श्री अर्पित गुप्ता रहे।
नगर महामंत्री सरदार राजेंद्र सिंह भाटिया ने संगठन के पचास वर्ष के इतिहास की जानकारी दी साथ ही बताया कि आज हमारा जिला गोण्डा विकास में46 वें स्थान से 7वें पायदान पर पहुंच गया है यह इन आला अधिकारियों की सूझ बूझ और कार्य शैली की वजह से हो सका है इसी के साथ आम जनमानस और व्यापारियों में विकास की राह में निरन्तर आगे बढ़ते हुए प्रथम स्थान तक पहुंचने का विश्वास भी जगा है। कार्यक्रम को नगर मजिस्ट्रेट, मुख्य विकास अधिकारी और जिलाधिकारी ने सम्बोधित भी किया और जिले में विकास की चल रही तमाम योजनाओं की जानकारी दी साथ ही भविष्य में शासन द्वारा चलने वाली तमाम सरकारी योजनाओं की विस्तृत चर्चा भी की।
कार्यक्रम में नगर के साथ ही जिले के तमाम पदाधिकारियों सहित युवा व्यापार मण्डल सहित कस्बों के तमाम पदाधिकारी उपस्थित थे जिनमें मुख्य रुप से संतोष सोनी ,जतिन बंसल, वैभव गुप्ता, मोहित जैन,अतुल अग्रवाल, सुमित अग्रवाल, महेंद्र सिंह छाबड़ा, देवेन्द्र सचदेवा,तरनजीत बग्गा,अशोक गुप्ता,मदन लाल,विनोद त्रिपाठी, उस्मान राइनी, शहजादे राइनी, महेश कुमार कसौंधन, चंदन तिवारी सुरजीत छाबड़ा, चरनजीत खालसा, आमिल अंसारी,मुजीब, दिलीप गुप्ता आदि रहे।

Related posts

Leave a Comment