अध्यक्ष, महामंत्री पद के लिए दो-दो प्रत्याशियों ने लिया पर्चा – डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन सोनभद्र के वर्ष 2022-23 चुनाव का हाल

अध्यक्ष, महामंत्री पद के लिए दो-दो प्रत्याशियों ने लिया पर्चा – डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन सोनभद्र के वर्ष 2022-23 चुनाव का हाल
जयप्रकाश वर्मा
सोनभद्र। सोनभद्र। डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन सोनभद्र चुनाव सत्र 2022-23 में दूसरे दिन नामांकन पत्रों की बिक्री व जमा का कार्य हुआ। अध्यक्ष व महामंत्री पद के लिए दो-दो प्रत्याशियों ने पर्चा लिया है। सहायक निर्वाचन अधिकारी पवन कुमार सिंह एडवोकेट ने बताया कि अध्यक्ष पद हेतु रामचंद्र सिंह एडवोकेट व अशोक कुमार कनौजिया एडवोकेट, महामंत्री पद हेतु राजेंद्र प्रसाद यादव एडवोकेट व वीपी सिंह एडवोकेट ने पर्चा लिया है। सचिव प्रशासन पद हेतु नवीन कुमार पांडे एडवोकेट व सचिव पुस्तकालय पद पर मनीष रंजन एडवोकेट व महेंद्र प्रताप सिंह एडवोकेट ने कोषाध्यक्ष पद के लिए नामांकन पत्र लिया। विमल प्रसाद सिंह एडवोकेट महामंत्री व उपाध्यक्ष 10 वर्ष से ऊपर अनिल कुमार सिंह एडवोकेट, सचिव पुस्तकालय पद पर मनीष रंजन एडवोकेट एवं लवकुश कुमार केसरी एडवोकेट उपाध्यक्ष 10 वर्ष से कम के लिए नामांकन पत्र जमा किया। उन्होंने यह भी बताया कि नामांकन पत्रों को 10 जनवरी को अपराहन 3:00 तक ही लिया व जमा किया जाएगा। जमा नामांकन पत्रों की सूची का प्रकाशन व नामांकन प्रपत्र पर आपत्ति तथा जांच व आपत्ति निस्तारण 11 जनवरी 2023 को किया जाएगा। तथा मतदान एवं मतगणना 19 जनवरी को होगा।

Related posts

Leave a Comment