मैजापुर में बना गौ आश्रय केंद्र बदहाली का शिकार गौ आश्रय केंद्र में चारे का संकट, दम तोड़ रहे छुट्टा जानवर जिम्मेदार अधिकारी जानबूझकर बने हैं अनजान

मैजापुर में बना गौ आश्रय केंद्र बदहाली का शिकार
गौ आश्रय केंद्र में चारे का संकट, दम तोड़ रहे छुट्टा जानवर
जिम्मेदार अधिकारी जानबूझकर बने हैं अनजान

कर्नलगंज/हलधरमऊ गोण्डा। तहसील क्षेत्र के अंतर्गत विकास खंड हलधरमऊ के मैजापुर में बना गौ आश्रय केंद्र बदहाली का शिकार है। इस गौशाला में चारे का अभाव होने के कारण संरक्षित जानवरों को गन्ने की पत्ती खिलाकर काम चलाया जा रहा है। समुचित आहार ना मिलने से यहाँ रखे गए जानवर भूंख से बेहाल और बीमार होकर दम तोड़ रहे हैं। मालूम हो कि छुट्टा पशु के लिए हलधरमऊ ब्लाक के मैजापुर में गौ आश्रय केंद्र बनाया गया है,लेकिन इस केंद्र पर अव्यवस्थाओं की भरमार है। केंद्र पर भूसे की कमी के चलते जानवरों के सामने चारे का संकट खड़ा हो गया है। वहीं भूसे के अभाव में जानवरों को गन्ने की पत्ती खिलाकर किसी तरह काम चलाया जा रहा है। उपयुक्त चारे के अभाव में जानवर बीमार होकर दम तोड़ रहे हैं लेकिन जिम्मेदार अधिकारी इससे अनजान बने हैं। गौशाला की देखरेख करने वाले जय सिंह और बाबूलाल का कहना है कि उन्हें जो दिया जाता है वही पशुओं खाने के लिए वह देते हैं। दोनों कर्मचारियों ने बताया कि पशु चिकित्सक समय से नहीं आते हैं जिससे पशुओं का इलाज नहीं हो पाता है और पशु इलाज के अभाव में दम तोड़ रहे हैं।

Related posts

Leave a Comment