दुष्कर्म करने के वांछित आरोपी को नगर कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल

दुष्कर्म करने के वांछित आरोपी को नगर कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल

क्राइम ब्यूरो रंजीत तिवारी

गोंडा पुलिस अधीक्षक आकाश तोमर ने अपराध एंव अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत वांछित अभियुक्तों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी करने हेतु जनपद के समस्त प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्षों को कड़े निर्देश दिए थे।
उक्त निर्देश के अनुक्रम में दिनांक 27,12,2022 को थाना को0नगर पुलिस ने क्षेत्र भ्रमण के दौरान महिला से दुष्कर्म करने के वांछित अभियुक्त-गिरिधर तिवारी को गिरफ्तार कर लिया गया। उक्त अभियुक्त ने थाना को0 नगर क्षेत्र की रहने वाली एक महिला के साथ दुष्कर्म किया था। जिसके सम्बन्ध में पीड़िता द्वारा थाना को0 नगर में अभियोग पंजीकृत कराया गया था। अभियुक्त के विरूद्ध थाना को0 नगर पुलिस द्वारा विधिक कार्यवाही की गयी।
गिरफ्तार अभियुक्त
01. गिरिधर तिवारी पुत्र स्व0 करियाराम तिवारी नि0 सोनी हरलाल थाना को0 नगर जनपद गोण्डा।
पंजीकृत अभियोग
01. मु०अ०सं०-889/2022 धारा 323,354,376,506 भादवि थाना को0 नगर जनपद गोंडा।
गिरफ्तार कर्ता टीम
उ0नि0 अंकुर वर्मा मय टीम।

Related posts

Leave a Comment