तहसील कर्नलगंज में तैनात नायब तहसीलदारों के न्यायिक कार्य का हुआ विभाजन

तहसील कर्नलगंज में तैनात नायब तहसीलदारों के न्यायिक कार्य का हुआ विभाजन

कर्नलगंज,गोण्डा। उप जिलाधिकारी हीरालाल ने तहसील करनैलगंज में तैनात चारों नायब तहसीलदारों के न्यायिक कार्य का विभाजन करते हुए इस संबंध में आदेश जारी किया है।
आदेश में कहा गया है कि तहसील में चार नायब तहसीलदार क्षेत्र हैं। पूर्व में तहसील में मात्र एक नायब तहसीलदार तैनात होने के कारण तहसीलदार एवं नायब तहसीलदार के मध्य रिक्त नायब तहसीलदार के न्यायालयों का विभाजन किया गया था। जिसके अनुसार न्यायिक कार्य संपादित होता था। वर्तमान समय में शासन द्वारा चार नायब तहसीलदारों की तैनाती की गई है। इसी क्रम में उक्त आदेश तत्काल प्रभाव से लागू करके अनीश सिंह नायब तहसीलदार को न्यायालय नायब तहसीलदार कटरा बाजार, संतोष कुमार यादव नायब तहसीलदार को न्यायालय नायब तहसीलदार हलधरमऊ, रोहित कुमार नायब तहसीलदार को न्यायालय नायब तहसीलदार कर्नलगंज, देवेंद्र यादव नायब तहसीलदार को न्यायालय नायब तहसीलदार परसपुर का आवंटन करते हुए संबंधित नायब तहसीलदारों को अपने अपने न्यायालयों से संबंधित न्यायिक कार्य संपादित करने को कहा गया है। वहीं आदेश की प्रतिलिपि सूचनार्थ एवं आवश्यक कार्यवाही हेतु जिलाधिकारी, मुख्य राजस्व अधिकारी, तहसीलदार कर्नलगंज सहित संबंधित समस्त नायब तहसीलदारों को भी भेजी गयी है।

Related posts

Leave a Comment