मेरे आंगन में पधारों दीना नाथ रसीले मोहन सांवरिया …. चलों रे सखी देख आई राम राजधानी

मेरे आंगन में पधारों दीना नाथ रसीले मोहन सांवरिया ….
चलों रे सखी देख आई राम राजधानी

डॉ0 कल्पराम त्रिपाठी ब्यूरो चीफ गोण्डा

 

ख़बर गोण्डा जनपद से है आवास विकास कॉलोनी में स्थित उपाध्याय चक्की के पास श्री राम कथा अमृत महोत्सव चल रहा है जो 17 दिसंबर से 25 दिसंबर तक चलेगा एवं 26 दिसंबर को भंडारे का आयोजन किया गया है कार्यक्रम में चौथे दिन मंगलवार को भगवान श्रीराम का जन्मोत्सव का कथा का वर्णन अयोध्या से आए कथा व्यास डॉक्टर संत शरण त्रिपाठी ने अपने मुखार बिंद से कथा का वर्णन किया उनके साथ कोरस में मनमोहन शास्त्री, सदाशिव पांडे शास्त्री, प्रवीण पांडे शास्त्री रहे। भगवान श्रीराम के जन्म पर भक्तों ने भाव विभोर होकर खूब नित्य किया और छोटे से बाल रूप में भगवान श्रीराम को भक्तों ने अपने गोद में झुलाया कथा के समाप्ति पर आरती हुई उसके बाद प्रसाद वितरण हुआ कथा के दौरान आनंद विक्रम सिंह, रोमी शुक्ला कथा में मौजूद रहे । इस दौरान सहयोगी राजेश उपाध्याय ,आरपी सिंह, नंद कुमार उपाध्याय, जमुना प्रसाद उपाध्याय, प्रेम कुमार पाठक, राकेश सिंह, बीपी शर्मा ,पंकज सिंह, आनंद सिंह, राहुल उपाध्याय ,नर्सिंग उपाध्याय ,सुधीर उपाध्याय ,वीरू उपाध्याय, पुनीत शुक्ला, नितिश सिंह ,राजन उपाध्याय, अवधेश उपाध्याय, अजीत उपाध्याय, अश्वनी उपाध्याय, राहुल पांडे सहित तमाम भक्तगण मौजूद रहे

Related posts

Leave a Comment