गोंडा – सम्पूर्ण समाधान दिवस पर एक फरियादी लेकर पहुंचा

गोंडा – सम्पूर्ण समाधान दिवस पर एक फरियादी लेकर पहुंचा फरियाद। प्रार्थी अरविंद मिश्रा पुत्र राजवंशी मिश्रा निवासी ग्राम छाछपारा विशुनपुरवा परगना तहसील व जिला गोंडा का निवासी है। प्रार्थी के ग्राम में स्थित गाटा जो की चक्र मार्ग एवं नवीन परती की खाते की भूमि है उक्त चक मार्ग से प्रार्थी व अन्य ग्राम वासियों का आवागमन चकबंदी पूर्व से ही होता चला रहा है । प्रार्थी के ग्राम के ही अलर्क मिश्रा पुत्र रामचंद्र व रामरुप पुत्र राम धीरज निवासी ग्राम उपरोक्त जो की काफी दबंग एवं सरकस किस्म के व्यक्ति हैं की ग्राम सभा की भूमी एवं चक्र मार्ग अनाधिकृत रूप से कब्जा करके मकान का निर्माण कर दिया गया है जिससे राज्य सरकार की व्यापक छाती हो रही है तथा सार्वजनिक चक्र मार्ग बाधित होने से वह अन्य ग्राम वासियों के आवागमन में बाधा हो रही है और अपूर्णनीय क्षति हो रही है। विपक्षी गण के प्रार्थी को मां बहन की भद्दी भद्दी गालियां और जान से मारने की धमकी दे रहे हैं ‌। प्रार्थी हैरान व परेशान दिखाई दे रहा है । व्यूरो चीफ ऋषभ मिश्रा

Related posts

Leave a Comment