गोंडा -थाना छपिया में पुलिस मुठभेड़ के उपरान्त शातिर बदमाश गिरफ्तार, कब्जे से अवैध असलहा मय कारतूस, चोरी की उपकरण व 1 अदद अपाचे मोटरसाईकिल बरामद-
बुधवार थाना छपिया पुलिस एसओजी एवं सर्विलांस की संयुक्त टीम द्वारा क्षेत्र में भ्रमणशील रहकर संदिग्ध व्यक्तियों/वाहनों की चेकिंग की जा रही थी। इसी दौरान बिरहीपुर बाग के पास चेकिंग के दौरान एक संदिग्ध व्यक्ति मोटरसाइकिल से पुलिस टीम को देखकर भागने लगा। पुलिस टीम द्वारा द्वारा अभियुक्त को घेराबन्दी का पकड़ने का प्रयास किया गया जिसमें अभियुक्त द्वारा पुलिस पार्टी पर फायरिंग की गई। पुलिस टीम द्वारा आत्मरक्षार्थ की गई जवाबी कार्यवाही में अभियुक्त तिलकराम उर्फ झिन्कू के दाहिने पैर में गोली लगी। घायल अभियुक्त को तत्काल उपचार हेतु सीएचसी छपिया में भर्ती कराया गया। जहां से डॉक्टरों द्वारा बेहतर उपचार हेतु अभियुक्त को जिला अस्पताल रेफर किया गया। अभियुक्त के कब्जे से चोरी के आभूषण, नगदी, अवैध तमंचा, कारतूस एवं बिना नम्बर प्लेट की मोटरसाइकिल बरामद की गई है। गोंडा अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी अजीत कुमार रजक ने दिया बयान। व्यूरो चीफ ऋषभ मिश्रा